Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. धोनी के साथी खिलाड़ी ने क्यों नहीं कराया आईपीएल में नीलामी के लिए रजीस्ट्रेशन, बताया कारण

धोनी के साथी खिलाड़ी ने क्यों नहीं कराया आईपीएल में नीलामी के लिए रजीस्ट्रेशन, बताया कारण

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आईपीएल के सत्र 2022(IPL 2022) के लिए खिलाड़ीयों की नीलामी होनी है। नीलामी में बहुत सारे जानें माने क्रिकेटरों ने अपना नाम रजीस्ट्रेशन नहीं कराया है। इसी सूची में धोनी की टीम में रहे साथी क्रिकेटर सैम करन ने भी अपना नाम रजीस्ट्रेशन नहीं कराया है। उन्होंने क्यों नहीं कराया है इसका कारण ट्वीट करके बताया है। सैम करेन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं अभी भी अपनी चोट से उबर रहा हूं।

पढ़ें :- MI vs LSG Pitch Report: वानखेड़े में रनों की होगी बारिश या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा; जानें मैच से पहले पिच रिपोर्ट

मैं इस समय रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहा हूं। इसी वजह से कोच और बाकी लोगों की सहमति के बाद मैंने नीलामी में नहीं उतरने का फैसला किया है। मेरे लिए यह दुखद है। मैंने नेट्स पर दोबारा गेंदबाजी शुरू कर दी है और मैं अब बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। जल्द ही वापस आने की उम्मीद है, टूर्नामेंट के लिए सभी को शुभकामनाएं।’ बता दें कि आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन(Mega Okshan) का आयोजन अगले महीने 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है

। नीलामी के लिए इस बार 1214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन(Registration) कराया है। इनमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। मिचेल स्टार्क, सैम कुरेन, बेन स्टोक्स, क्रिस गेल, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स, उन खिलाड़ियों में हैं जो नीलामी की शुरुआती लिस्ट से गायब हैं।

Advertisement