रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक विधायक ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। इस इस्तीफे के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, हेमंत सोरेन जल्द ही झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। भाजपा सांसद के इस दावे के बाद अब चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, झामुमो की तरफ से इस दावे को खारिज किया जा रहा है।
पढ़ें :- रामनवमी पर फिल्म वाल्मीकि रामायण का पोस्टर जारी, जाने कब होगी फिल्म रिलीज
झारखंड के गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा से इस्तीफ़ा दिया,इस्तीफ़ा स्वीकार हुआ । हेमंत सोरेन जी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देंगे,झारखंड की अगली मुख्यमंत्री उनकी पत्नी कल्पना सोरेन जी होंगी । नया साल सोरेन परिवार के लिए कष्टदायक @itssuniltiwari pic.twitter.com/jl06AtXurh
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) January 1, 2024
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा कि, झारखंड के गांडेय विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा से इस्तीफ़ा दिया, इस्तीफ़ा स्वीकार हुआ। हेमंत सोरेन जी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देंगे। झारखंड की अगली मुख्यमंत्री उनकी पत्नी कल्पना सोरेन जी होंगी। नया साल सोरेन परिवार के लिए कष्टदायक।
पढ़ें :- सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी इसलिए कम की क्योंकि आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है : टीएमसी
राज्यपाल झारखंड @CPRGuv को क़ानूनी सलाह लेना चाहिए,झारखंड विधानसभा का गठन 27 दिसंबर 2019 को हुआ । सरफराज अहमद का इस्तीफ़ा 31 दिसंबर को हुआ। एक साल से कम समय में चुनाव नहीं हो सकता । यह पार्टी हेमंत सोरेन जी की नहीं शिबू सोरेन जी की है@SitaSorenMLA @BasantSorenMLA विधायक हैं,चम्पई…
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) January 1, 2024
इसके साथ ही निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा कि, झारखंड के राज्यपाल को क़ानूनी सलाह लेनी चाहिए। झारखंड विधानसभा का गठन 27 दिसंबर 2019 को हुआ। सरफराज अहमद का इस्तीफ़ा 31 दिसंबर को हुआ। एक साल से कम समय में चुनाव नहीं हो सकता। ये पार्टी हेमंत सोरेन जी की नहीं शिबू सोरेन जी की है। सीता सोरेन और बसंत सोरेन विधायक हैं, चम्पई जी, मथुरा जी, साइमन व लोबिन, नलिन जी के खून-पसीने की पार्टी का इतना बुरा हाल? वैसे गांडेय सीट NDA हर हाल में जीतेगी।