Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. क्या योगी सरकार में शामिल होंगे ओपी राजभर या फिर बसपा के साथ करेंगे गठबंधन? जानिए

क्या योगी सरकार में शामिल होंगे ओपी राजभर या फिर बसपा के साथ करेंगे गठबंधन? जानिए

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से गठबंधन टूटने के बाद सुभसपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) किसके साथ जाएंगे इसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। कभी उनके बयान से लगता है कि वो बसपा (BSP) के साथ गठजोड़ करेंगे तो कभी लगता है कि वो योगी सरकार (Yogi Sarkar) में शामिल होंगे। हालांकि, अभी उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं कि वो किसके साथ गठबंधन करेंगे।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

सूत्रों की माने तो ओपी राजभर (OP Rajbhar) मीडिया के समाने अभी इसको लेकर पत्ते नहीं खेलेंगे। आने-वाले दिनों में वो अपनी रणनीति को तय करेंगे। दरअसल, 2017 विधानसभा चुनाव में ओपी राजभर (OP Rajbhar) भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनावी मैदान में उतरे थे। चुनाव जीतने के बाद वो योगी सरकार (Yogi Sarkar) में मंत्री भी बने थे। हालांकि, कुछ दिनों बाद से ही वो योगी सरकार (Yogi Sarkar) पर सवाल दागने लगे और गठबंधन तोड़कर अलग हो गए। 2022 के विधानसभा चुनाव में वो सपा के साथ चुनावी मैदान में उतरे लेकिन हार का सामना करना पड़ा।

चुनाव में मिली हार के बाद इस गठबंधन में दरार पड़ गई। साथ ही ओपी राजभर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर निशाना साधने लगे। लिहाजा, इनके बीच भी गठबंधन टूट गया। वहीं, अब देखना होगा कि ओपी राजभर लोकसभा चुनाव 2024 में किसके साथ चुनाव मैदान में उतरते हैं।

Advertisement