Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. क्या अब रोहित-विराट खेलेंगे अगले साल होने वाला टी20 विश्व कप? लगाए जा रहे हैं ये कयास

क्या अब रोहित-विराट खेलेंगे अगले साल होने वाला टी20 विश्व कप? लगाए जा रहे हैं ये कयास

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली भारतीय टीम को हार के बाद कई तरह के कयासों का दौर शुरू हो गया है। कयास लगाए जा रहे थे कि 36 साल के रोहित शर्मा और 35 साल के विराट कोहली का ये आखिरी विश्व कप था। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक बात सामने नहीं आई है।

पढ़ें :- T20 World Cup : टीम इंडिया के खिलाड़ी इस दिन होंगे रवाना, कार्यक्रम में बड़ा बदलाव

इन सबके बीच कहा जा रहा है कि अगले साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप में दोनों खिलाड़ी दिखेंगे। बता दें कि, 2024 में होने वाला टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। रोहित और विराट दोनों के पास उस टूर्नामेंट में खेलने और भारत के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का मौका है।

भारत ने पिछली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी 10 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीती थी। तब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया था। बता दें कि, वनडे विश्व में कप में भारत की टीम लगातार 10 मैचों को जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। सभी को उम्मीद थी कि, भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल अपने नाम करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार ​वनडे विश्व कप अपने नाम किया।

 

पढ़ें :- Rohit Sharma Last Match for MI: आज मुंबई की जर्सी में आखिरी बार दिखेंगे हिटमैन! लखनऊ के खिलाफ खेलना चाहेंगे यादगार पारी
Advertisement