1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup : टीम इंडिया के खिलाड़ी इस दिन होंगे रवाना, कार्यक्रम में बड़ा बदलाव

T20 World Cup : टीम इंडिया के खिलाड़ी इस दिन होंगे रवाना, कार्यक्रम में बड़ा बदलाव

आईपीएल 2024 (IPL 2024 ) का फाइनल मुकाबला रविवार 26 मई को खेला जाना है। आईपीएल 2024 (IPL 2024 )  के मौजूदा सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप (T20 World Cup) का आयोजन होना है, जिसमें टीम इंडिया (Team India) रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने उतरेगी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 (IPL 2024 ) का फाइनल मुकाबला रविवार 26 मई को खेला जाना है। आईपीएल 2024 (IPL 2024 )  के मौजूदा सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप (T20 World Cup) का आयोजन होना है, जिसमें टीम इंडिया (Team India) रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने उतरेगी। इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया  (Team India) शामिल खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल 2024 (IPL 2024 ) में हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि, इनमें से कुछ खिलाड़ियों की टीम का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया है।

पढ़ें :- IND vs WI T20I Series : लखनऊ में मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज ने बदली अपनी टीम, भारत की नाक में दम करने वाले खिलाड़ी को स्क्वाड में किया शामिल

अब 25 मई को रवाना होंगे खिलाड़ी

भारत के अधिकांश क्रिकेटर और सहयोगी स्टाफ टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए 25 मई को न्यूयॉर्क रवाना होंगे, जबकि बाकी 26 मई को आईपीएल फाइनल के बाद जाएंगे। इससे पहले आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी टीमों के सदस्यों को 21 मई को रवाना होना था लेकिन बाद में योजना में बदलाव हुआ। अब वे 25 मई को रवाना होंगे।

पहले बैच के साथ रवाना होंगे रोहित-हार्दिक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह , अक्षर पटेल और सहयोगी स्टाफ 25 मई को रवाना होगा। पहले जत्थे को 21 मई को जाना था लेकिन भारतीय टीम एकमात्र अभ्यास मैच एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है तो खिलाड़ियों को घर पर कुछ अतिरिक्त समय मिल जाएगा।’ आईपीएल फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी 27 मई को रवाना होंगे।

पढ़ें :- Irani Cup 2026 : ऋषभ पंत की कप्तानी में ROI ने जीती ईरानी ट्रॉफी, जम्मू-कश्मीर की टीम को 167 रनों से हराया

 टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ अभियान की करेगी शुरुआत

टीम इंडिया  (Team India) दो जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। भारत ग्रुप-ए में शामिल है जहां पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और सह-मेजबान अमेरिका की टीम भी मौजूद है। भारत और पाकिस्तान का सामना नौ जून को न्यूयॉर्क में होगा।

टी20 विश्व कप की 15 सदस्यीय भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान ), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...