Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shakun Shastra: पूर्व की ओर मुख करके भोजन करने से आयु लाभ होता है, शकुन-अपशकुन के संकेतों के बारे में जानिए

Shakun Shastra: पूर्व की ओर मुख करके भोजन करने से आयु लाभ होता है, शकुन-अपशकुन के संकेतों के बारे में जानिए

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shakun Shastra : प्रकृति के रहस्यों में गंभीर संकेत छिपे हुए हैं। इस तरह जीव जगत के क्रियाकलाप भी मानव जीवन को प्रभावित करते है। व्यक्ति के साथ दैनिक जीवन में विभिन्न तरह की घटनाएं होती है। कुछ घटनाएं व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है तो कुछ घटनाओं का कोई विशेष असर नहीं होता है। प्राचीन हिंदू धर्म ग्रंथों में जीवन शैली को लेकर गंभीर बातें बतायी गई है। प्राचीन ग्रंथ शकुन शास्त्र में शकुन अपशकुन के बारे में बताया गया। कुछ ऐसे संकेतों के बारे में इस शास्त्र में बताया गया जिन्हें जानने के बाद कुछ भ्रम टूटते है तो जीवन के बारे में कुछ नई बातें पता चलती है। आइये जानते हैं उन संकेतों के बारे जिससे पता चलता है कि कार्य पूर्ण होंगे या उसका क्या फल मिलेगा।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

1.पूर्व की ओर मुख करके भोजन करने से आयु व पश्चिमी की ओर मुख करके भोजन करने से धन लाभ होता है।
2.उत्तर की ओर मुख करके भोजन करने से सम्मान व दक्षिण की ओर मुख करके भोजन करने से प्रसिद्धि मिलती है।

3.यदि दिन में भोजन करते समय छिपकली की आवाज सुनाई दे तो जल्दी ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होता है।

4.दूध उबालते वक्त बर्तन से बाहर गिरने लगे तो घर के किसी व्यक्ति को मनोविकार की समस्या हो सकती है।
5.हाथ से नमक का गिरने का मतलब शुक्र और चंद्रमा से संबंधित नकारात्मक प्रभाव बढ़ाना वाला है।

6.कौवों को भोजन कराना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
7.कौवे को भोजन कराने से अनिष्ट व शत्रु का नाश होता है।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है
Advertisement