Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Woman burnt to death in massive fire: घर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में महिला की जिंदा जलकर मौत

Woman burnt to death in massive fire: घर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में महिला की जिंदा जलकर मौत

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Woman burnt to death in massive fire: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के घिरोर कस्बा नाहिली रोड पर टीन शेड में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से महिला की जिंदा जल कर मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात करीब पौने बारह बजे की बताई जा रही है।

पढ़ें :- स्कूल फीस की मनमानी पर होगा एक्शन, लखनऊ के डीएम विशाख जी ने तहसील स्तर पर निगरानी के लिए बनाई कमेटी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पति पत्नी टीन शेड डालकर रहते थे। घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई पति ने घर से बाहर भाग कर जान बचाई। लेकिन पत्नी आग की चपेट में आग गई। जिससे उसकी आग में जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। आग इतनी भीषण की घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रात करीब पौने बारह बजे कस्बा के नाहिली रोड पर निहाल पब्लिक स्कूल के निकट राम खिलाड़ी अपनी पत्नी सीमा जिनकी उम्र करीब 52 वर्ष है। टीन शेड डालकर रहतेथे। रात में अचानक आग लग गई।

जब तक दंपति सोकर उठते तब तक आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले चुकी थी। राम खिलाड़ी ने घर के बाहर भाग कर अपनी जान बचा ली। लेकिन सीमा बाहर नहीं निकल पाई और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। हांलकि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे जिला हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि रात में आग बुझा दी गई है। प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगने की जानकारी सामने आई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्ऱवाई की जाएगी।

पढ़ें :- बलूचिस्तान के कई नागरिकों पाकिस्तानी सेना ने क्या गिरफ्तार, अपना घर खाली न करने पर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
Advertisement