Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. World Environment Day 2025 : पर्यावरण दिवस के दिन राशि के अनुसार लगाएं पौधा , प्रकृति को करें नमन

World Environment Day 2025 : पर्यावरण दिवस के दिन राशि के अनुसार लगाएं पौधा , प्रकृति को करें नमन

By अनूप कुमार 
Updated Date

World Environment Day 2025 :  हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पेड़ पौधे हमारे पर्यावरण के लिए कितना जरूरी है इसी महत्व को समझाने के लिए  विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। सनातन संस्कृति में आदि काल से प्रकृति और पर्यावरण की पूजा होती आ रही है।

पढ़ें :- Guru Margi 2026 : देव गुरु वृहस्पति की बदल गई है चाल, इस राशि के लोग होंगे मालामाल

यजुर्वेद की एक प्रार्थना है:

ॐ द्यौ: शान्तिरन्तरिक्षँ शान्ति:,
पृथ्वी शान्तिराप: शान्तिरोषधय: शान्ति:।
वनस्पतय: शान्तिर्विश्वे देवा: शान्तिर्ब्रह्म शान्ति:,
सर्वँ शान्ति:, शान्तिरेव शान्ति:, सा मा शान्तिरेधि॥
ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:॥
पेड़-पौधे सिर्फ पर्यावरण के लिहाज से ही नहीं बल्कि धार्मिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण हैं।
ज्योतिषीय मान्यता कि ग्रह नक्षत्र का सीधा संबंध वनस्पतियों से है। ज्योतिष में उपचार के लिए राशि के अनुसार पेड़ पौधे लगाने की सलाह दी जाती है। आइये जानते है राशि के अनुसार कौन से पौधे लगाने चाहिए।

विश्व पर्यावरण दिवस के दिन कौन से पौधे लगा सकते हैं
मेष राशि
मेष राशि वाले जातक को खादिर और आंवला का पेड़ लगा सकते हैं।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए वट वृक्ष, जामुन का पेड़ शुभ फलदायी होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक के लिए पलास और कटहल का पेड़ शुभ साबित होगा.
 कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आक और मनी प्लांट का पौधा शुभ साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए खैर एवं बेल का पेड़ अच्छा रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशिवाले पलास और आम का पेड़ लगा सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए वट वृक्ष, सफेद पलाश का पेड़ लगाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले खादिर और नींबू का पेड़ लगा सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए पीपल और तुलसी का पौधा अच्छा रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों को शमी एवं पीपल का पेड़ लगाना चाहिए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शमी और बरगद का पेड़ बेस्ट साबित होगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों को पीपल एवं पाकड़ का पेड़ लगाना चाहिए।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि में करें देवी के नौ रूपों की पूजा, जानें कलश स्थापना और पूजन विधि
Advertisement