Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. WPL 2027 : महिला प्रीमियर लीग के 5वें सीजन का एलान, जनवरी में होगा आगाज, जानें कब-कहां होगी नीलामी?

WPL 2027 : महिला प्रीमियर लीग के 5वें सीजन का एलान, जनवरी में होगा आगाज, जानें कब-कहां होगी नीलामी?

By santosh singh 
Updated Date

WPL 2027 Announcement : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के नए सीजन का एलान कर दिया है। यह WPL का 5वां सीजन होगा, जो साल 2027 में 14 जनवरी को शुरू होगा और 7 फरवरी तक खेला जाएगा। बोर्ड ने इस नए सीजन के लिए ऑक्शन की डेट भी कंफर्म कर दी है। साथ ही खिलाड़ियों के रिटेन और रिलीज डेट के लिए डेडलाइन की भी घोषणा कर दी गई है। WPL के सभी 5 फ्रेंचाइजियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बोर्ड के अनुसार, कि सभी फ्रेंचाइजियों को अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट 28 सितंबर तक जारी करनी होगी। इसके बाद कोई भी टीम किसी भी खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया जा सकेगा, फिर उन्हें ऑक्शन में ही खरीदा जा सकता है। कर सकती है।

पढ़ें :- जय शाह लगातार दूसरी बार निर्विरोध बने ICC के बॉस,कोई नहीं है टक्कर में…

BCCI ने जारी किया अपडेट

बुधवार यानी 16 सितंबर को BCCI ने टाटा विमेंस प्रीमियर लीग 2027 की घोषणा की. इसमें बताया गया कि 5वें सीजन का शुरुआत 14 जनवरी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा। बोर्ड की ओर से जारी प्रेस रिलीज खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज जारी करने की डेडलाइन भी बताई गई। इसमें कहा गया कि सभी 5 फ्रेंचाइजियों को 28 सितंबर से पहले अपनी रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी। हर टीम में ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिनमें से अधिकतम 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा कहा गया कि किसी भी खिलाड़ी की ज्यादा से ज्यादा सैलरी 15 करोड़ रुपये तक हो सकती है।

कब होगा WPL 2027 का ऑक्शन?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के 5वें सीजन यानी WPL 2027 के लिए ऑक्शन 28 अक्टूबर को होगा। इसका आयोजन कोच्चि में किया जाएगा।

पढ़ें :- IND vs NZ : चौथे और पांचवें वनडे से कप्तान गिल-राहुल और कंबोज आउट, जानें टीम इंडिया के स्क्वाड में क्यों हुआ बड़ा बदलाव?

WPL का पूरा इतिहास

विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2022 में हुई थी. अभी तक इस लीग के 4 सीजन खेले जा चुके हैं। पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता था, जबकि दूसरे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर ट्रॉफी उठाई थी। इसके बाद 2025 में फिर मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता, जबकि चौथे सीजन में RCB ने दोबारा ट्रॉफी उठाई। इस तरह आरसीबी और मुंबई इंडियंस ने 2-2 बार खिताब जीता। दिलचस्प बात यह है कि इन चारों सीजन में दिल्ली कैपिटल्स हर बार फाइनल में पहुंची, लेकिन एक भी बार खिताब नहीं जीत पाई।

Advertisement