Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gold-Silver Price Today : शादी के सीजन में सोने-चांदी के दाम धड़ाम, फटाफट चेक करें लखनऊ का रेट

Gold-Silver Price Today : शादी के सीजन में सोने-चांदी के दाम धड़ाम, फटाफट चेक करें लखनऊ का रेट

By संतोष सिंह 
Updated Date

Gold and Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में (Gold and Silver Price) आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। भारत में शनिवार को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 52,450 रुपये है। बीते दिन 53,050 भाव था। यानी दाम कम हुए हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 57,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम 57,860 रुपये थी। आज दाम कम हुए हैं।

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 52,450 रुपये है। बीते दिन 53,050 भाव था। आज सोने के दाम 600 रुपये कम हुए हैं। राजधानी में आज 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम, 57,310 जो कल 57,860 रुपये थी। यानी आज कीमत कम हुई हैं।

लखनऊ में एक किलो चांदी का भाव

बात करें चांदी के रेट की तो सिल्वर की दरों में लखनऊ में आज बदलाव हुआ है। आज एक किलो चांदी का रेट 70,800। वहीं, ये दाम कल 71,350 रुपये प्रति किलो था। यानी चांदी के दाम कम हुए हैं। बता दें उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी (GST), टीसीएस (TCS) और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, राजबब्बर को यहां से बनाया प्रत्याशी

जानें कैसे सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

पढ़ें :- प्रज्वल रेवन्ना को लेकर तेजस्वी यादव का भाजपा पर निशाना, कहा-ये कोई मामूली घटना नहीं

हॉलमार्क का रखें ध्यान
लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें।ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Advertisement