डिजिटल, पर्दाफाश। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार शाम अमेरिका पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पहुंच गए। शी अपनी पत्नी पेंग लियुआन के साथ तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर वॉशिंगटन पहुंचे हैं। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद थीं।
पढ़ें :- मोदी सरकार Gen Z से डरती है, इसी घबराहट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार युवाओं का वोटिंग अधिकार को छीनने में लगे हुए हैं: कांग्रेस
शी जिनपिंग का यह दौरा एक दशक से ज्यादा समय बाद अमेरिका की उनकी पहली राजकीय यात्रा है। आखिरी बार उन्होंने सितंबर 2015 में अमेरिका का दौरा किया था। इस बार दोनों देशों ने यात्रा को लेकर औपचारिक स्वागत से लेकर स्टेट डिनर तक कई कार्यक्रम तय किए हैं।
एयरपोर्ट पर ट्रंप की मौजूदगी क्यों खास?
किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के स्वागत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का सीधे एयरपोर्ट जाना सामान्य परंपरा नहीं है। इसी वजह से एंड्रयूज एयरबेस पर ट्रंप की मौजूदगी को शी की यात्रा के लिए खास प्रोटोकॉल कदम माना जा रहा है। स्वागत समारोह में सैन्य सम्मान, राष्ट्रगान और फ्लाईओवर भी हुआ।
अब नजर गुरुवार यानी आज को होने वाली ट्रंप-शी वार्ता पर है। व्हाइट हाउस में औपचारिक स्वागत के बाद दोनों नेता आमने-सामने बातचीत करेंगे। चर्चा में व्यापार और टैरिफ के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ताइवान और रणनीतिक स्थिरता जैसे मुद्दे रहने की उम्मीद है। दोनों देशों ने इस दौरान व्यापार संबंधी मौजूदा अस्थायी समझ को जनवरी तक बढ़ाने पर भी सहमति जताई है।
पढ़ें :- SIR विवाद पर प्रियंका गांधी, बोलीं- चुनाव आयुक्त पर भी दूसरे अपराधी की तरह आपराधिक और देशद्रोह का चलाया जाना चाहिए मुक़दमा
व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर
शी और पेंग लियुआन के सम्मान में गुरुवार रात व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर भी रखा गया है। इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बातचीत आगे बढ़ेगी।