नई दिल्ली। शाओमी (Xiaomi) को बहुत से लोग उनके स्मार्टफोन्स, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रिक अप्लायंस के लिए जानते होंगे, लेकिन ये कंपनी अपने घरेलू बाजार में कारें भी बनाती है। शाओमी की इलेक्ट्रिक कारों ने चीनी मार्केट (Chinese market) में खूब चर्चा बटोरी हैं। अब कंपनी ने अपने सब-ब्रांड स्काईनोमैड (SkyNomad) के तहत पहली एसयूवी को लॉन्च किया है।
पढ़ें :- Mahindra XUV 3XO ZNG लॉन्च , जाने कीमत और फ्यूल ऑप्शन के साथ रेंज
स्काईनोमैड (SkyNomad) शाओमी का इलेक्ट्रिक कार्स की दुनिया का सब-ब्रांड है, जिसके तहत ब्रांड ने एन90 (N90) को पेश किया है। वैसे शाओमी ने इससे पहले एसयू 7 (SU7) सेडान और वाईयू 7 (YU7) एसयूवी को लॉन्च किया था, जो ड्राइवर सेंट्रिक गाड़ियां हैं। ये दोनों गाड़ियां शाओमी की ब्रांडिंग के साथ आती हैं।
5 मीटर से लंबी होगी SUV
वहीं स्काईनोमैड एन90 एक थ्री-रो एसयूवी है, जो प्रैक्टिकैलिटी और कंफर्ट पर ज्यादा फोकस करती है। शाओमी ने इसे अनवील कर दिया है। ये एसयूवी एक बॉक्सी और अपफ्रंट डिजाइन के साथ आएगी। रिपोर्ट्स की मानें, तो ये कार 5285 एमएम लंबी, 1998 एमएम चौड़ी और 1825 एमएम ऊंची होगी। कंपनी ने आधिकारिक रूप से इन डिटेल्स की जानकारी अभी नहीं दी है।
कार 3080 एमएम के वीलबेस और 2.8 टन वजनी होगी। एसयूवी में एलईडी हेडलैम्प्स, वॉल्वो जैसे टी-शेप्ड डीआरएल्स और स्काईनोमैड का वर्डमार्क मिलेगा। कार में LiDAR सेंसर मिलेगा। इसमें 21 इंच के एलॉय वील्स, बॉडी क्लैडिंग, फ्लैप टाइप डोर हैंडल और बड़ा ग्लास एरिया मिलेगा।
पढ़ें :- Honda Diwali Discount : होंडा का दिवाली धमाका! City और Elevate पर डिस्काउंट , मिल रही बंपर छूट
शाओमी ने इस कार को पूरी तरह से शोकेस नहीं किया है. हालांकि, दी गई जानकारी के मुताबिक इसमें फ्रीस्टैंडिंग इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलेगी. सेकंड रो में भी एंटरटेनमेंट स्क्रीन और डुअल पैनल सनरूफ मिलेगा. ये कार मल्टीपल सीटिंग कॉन्फिग्रेशन में आएगी।
इंजन, पावर और सीट्स
7 सीटर वेरिएंट में रिक्लाइनिंग सेकंड रो मिलेगी, जो कैप्टन सीट्स और ओटोमैन के साथ आएंगी। तीसरे रो में तीन लोगों के बैठने की जगह दी गई है। फ्रंट सीट्स को 180 डिग्री घुमाकर पीछे वाली सीट्स की तरफ किया जा सकता है। वहीं कार के 5 सीटर वर्जन में पहली और दूसरी रो के बीच एक कॉफी टेबल भी रखा जा सकेगा।
Xiaomi SkyNomad N90 ब्रांड की पहली कार है, जो रेंज एक्सटेंडर ईवी है। हालांकि, कंपनी ने इसकी पावरट्रेन डिटेल्स को रिवील नहीं किया है।रिपोर्ट्स की मानें, तो ये कार 1.5 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगी। ये इंजन जनरेटर की तरह काम करेगा। एसयूवी 421 एचपी की पावर और 190 किलोमीटर प्रति लीटर की टॉप स्पीड के साथ आएगी। इसमें 76kWh की बैटरी मिल सकती है, जो 370 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज ऑफर करेगी। वहीं 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की फ्यूल एफिशिएंसी 15.9 किलोमीटर प्रति लीटर मिलेगी।