Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Yemen : अल-मुखा शहर और बंदरगाह पर हूती विद्रोहियों के हमले, 7 लोगों की मौत

Yemen : अल-मुखा शहर और बंदरगाह पर हूती विद्रोहियों के हमले, 7 लोगों की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Yemen :  यमन के शहर और बंदरगाह पर हूती विद्रोहियों जोरदार हमला किया। हूती के इस नये हमले की यमन सरकार ने निंदा की है। खबरों के अनुसार, यमन के अल-मुखा शहर और उसके बंदरगाह पर हूती विद्रोही समूहों द्वारा किए गए मिसाइल और ड्रोन हमले में 3 नागरिकों समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए।

पढ़ें :- यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर किया हमला, दो हजार किलोमीटर दूर सैन्य ठिकानों पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

यमन सरकार की सेना ने सोमवार को एक बयान में इस घटना की पुष्टि की।
यमन सेना के आधिकारिक प्रवक्ता कर्नल माजिद अब्दुल्ला अल-नुजैली ने बताया कि हमले में 4 सशस्त्र बलों के जवान और 3 नागरिकों की मौत हुई है।

हूती विद्रोहियों ने अल-मुखा में कई स्थानों को बनाया । जिनमें नागरिक अवसंरचना, कर्मचारियों के आवास, कार्यालय, बिजली उत्पादन स्टेशन और सैन्य ठिकाने शामिल थे। अधिकांश घायलों को चिकित्सा उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

यमन की सेना ने नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने के लिए इस हमले की निंदा की है। सेना ने कहा कि उनकी वायु रक्षा इकाइयों ने हमले में शामिल 11 ड्रोन मार गिराए हैं।

हूती ने ली जिम्मेदारी
हूती समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उन्होंने मुखा क्षेत्र में सऊदी सैनिकों के जमावड़े और हथियार डिपो को निशाना बनाया था।

Advertisement