Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, करीब आधा दर्जन मंत्रियों का पत्ता कटना तय, संगठन के पदाधिकारियों व नए विधायकों को मिलेगा मौका

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, करीब आधा दर्जन मंत्रियों का पत्ता कटना तय, संगठन के पदाधिकारियों व नए विधायकों को मिलेगा मौका

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए योगी कैबिनेट में जल्द फेरबदल हो सकता है। कैबिनेट के आगामी बिस्तार में भाजपा संगठन से कई पदाधिकारियों व विधायकों के मंत्री बनाए जाने की खबर है।

पढ़ें :- पेट्रोल-डीजल और एलपीजी का कोई संकट नहीं...सीएम योगी ने अफसरों को दिया ये निर्देश

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार में 6 रिक्त पदों को भरने के साथ ही करीब आधा दर्जन कमजोर प्रदर्शन वाले मंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही है। 2027 के चुनावों को देखते हुए, भाजपा संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों और क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए नए विधायकों को जगह दे सकती है।

मंत्रिमंडल में लगभग 15 नए चेहरों को शामिल करने की योजना है, जिसमें संगठन से भूपेंद्र चौधरी, और अन्य वर्गों से पूजा पाल, कृष्ण पासवान, रामरतन कुशवाहा और मनोज पांडे जैसे नामों की चर्चा है। भाजपा नेतृत्व दलित, पिछड़े और ब्राह्मण समाज को प्रतिनिधित्व देकर जातिगत समीकरण मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

यह पुनर्गठन 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए सरकार के चेहरे को और अधिक संतुलित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

पढ़ें :- Video-जल जीवन मिशन के चलते नरक बन चुके गांवों की भयावह हकीकत को बीजेपी MLA ब्रजभूषण राजपूत किया बेपर्दा, बोले- मंत्री ने मांगी थी 30 दिन की मोहलत
Advertisement