Yogi cabinet expansion: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों ने फिर जोर पकड़ लिया है। जल्द ही योगी कैबिनेट में नए चेहरे शमिल किए जा सकते हैं। इसके साथ ही कई मंत्रियों के विभाग में भी बदलाव हो सकता है। सूत्रों की माने तो स्वास्थ्य, PWD समेत अन्य कई अन्य विभाग को नया मंत्री मिल सकते हैं।
पढ़ें :- घर के पास है PNG पाइपलाइन, तो लेना होगा कनेक्शन , तीन महीने का नोटिस के बाद नहीं लिया तो बंद होगी LPG की सप्लाई
दरअसल, उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों के बाद से ही योगी कैबिनेट के विस्तार की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। सूत्रों की माने तो जल्द ही योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार होने वाला है। इसमें नए चेहरे को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही कई मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किया जाएगा। चर्चा है कि, स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी भी किसी दूसरे मंत्री को दी जा सकती है।
साथ ही, पीडब्ल्यूडी विभाग को भी मंत्री मिल जाएगा। ऐसे में अब देखना होगा कि, पीडब्ल्यूडी जैसा महत्वपूर्ण विभाग किसको मिलता है। हालांकि, इसके लिए एक नाम सबसे ऊपर है, जो मौजूदा समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं।