लखनऊ। योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की तबीयत बीते दिनों अचानक बिगड़ गयी थी। बताया जा रहा है कि, उनको ब्रेन हैमरेज हुआ है। उनका इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां डॉक्टरों ने एमआरआई स्कैन कराया, जिसमे बेन हैमरेज की पुष्टि हुई है। कहा जा राह है कि, मानसिक तनाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है।
पढ़ें :- योगी सरकार ने पहली बार सदन में पेश किया इकोनॉमिक सर्वे, राज्य में बढ़ी है प्रति व्यक्ति आय, जानिए डिटेल
मीडिया रिपोर्ट की माने तो, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पिछले दो दिनों से तनाव में चल रहे थे। दरअसल, दिनेश प्रताप सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं में चल रहा थे। राहुल गांधी के रायबरेली दौरे के दौरान वो धरने पर बैठे थे और राहुल गांधी वापस जाओ के नारे भी लगाए थे। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई थी। नाराज दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।
मेरे जन्मदिन पर अनेक राज्यों के महामहिम श्री राज्यपालगण, भारत सरकार के माननीय मंत्रीगण, मातृ संगठन के अधिकारीगण, राज्य के माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय अध्यक्ष जी एवं माननीय संगठन महामंत्री जी, भारतीय जनता पार्टी, माननीय उपमुख्यमंत्री द्वय जी, माननीय मंत्रीगण, माननीय न्यायिक… pic.twitter.com/TYIR2UulO2
— Dinesh Pratap Singh (@RBLDineshSingh) October 4, 2025
पढ़ें :- UP IPS Transfer : योगी सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, 11 जिलों के SSP- SP बदले, जानें किसको कहां मिली तैनाती?
अब उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपने स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने लिखा, अपने प्रातः स्मरणीय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों से विनम्रतापूर्वक आग्रह है-मैं स्वस्थ ही नहीं, पूर्णतः स्वस्थ हूं। आप सब बिल्कुल चिंता न करें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें।
यह बात सही है कि मुझे थोड़ा सा उपचार, वह भी शांतिपूर्ण वातावरण में आवश्यक था। इसलिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी अपनी देखरेख में मेरा उपचार करा रहे हैं। बस दो-चार दिन में फिर से उसी राजनीतिक अखाड़े में दो-दो हाथ करूंगा और आप सबकी सेवा में उपस्थित रहूंगा।
बिहार में पार्टी की सरकार बनाने में अपना तन, मन और धन से योगदान दूंगा। आप सब साक्षी हैं कि कितने अभाव और विपत्तियों को मैंने साहस, धैर्य और विनम्रता से झेलकर यहां तक पहुंचा हूं। आपकी दुआओं से ही यह संभव हुआ है। ये छोटी-मोटी बाधाएं मेरी खुराक नहीं, बल्कि मेरे लिए नाश्ते के समान हैं।