सीतापुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को इत्र कारोबारी के यहां करोड़ों का कैश मिलने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर सीतापुर में जमकर निशाना साधा है। योगी ने कहा कि ‘मैंने आज तक सुना और धार्मिक ग्रंथों में ये बात देखता था कि देवी लक्ष्मी दीपावली के दिन दीपोत्सव के साथ आती हैं, लेकिन इन पापियों ने उन्हें दीवारों में बंद करके रखा है। अब सपा नेताओं के घरों की दीवारों से भी देवी लक्ष्मी निकलने लगी हैं। सीएम योगी (CM Yogi) ने यहां 116 करोड़ रुपए लागत की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
पढ़ें :- कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं...पीएम मोदी ने साधा निशाना
इन पापियों ने तो देवी लक्ष्मी को दीवारों में बंद करके रखा है।
पिछली सरकार की पार्टी के नेताओं के घरों में दीवारों से भी अनगिनत नोटों की गड्डियां निकलने लगी हैं।
'बबुआ' आजकल स्वीडन में बनी बोतल जेब में रखकर एक नई नौटंकी करते हुए दिखाई दे रहे हैं: #UPCM श्री @myogiadityanath जी pic.twitter.com/2r35xN5nzm
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 27, 2021
पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : कैसरगंज सीट से बृजभूषण के बेटे करण भूषण सिंह हो सकते हैं प्रत्याशी, बीजेपी जल्द कर सकती है एलान
योगी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘आज पैसा दीवारों से निकल रहा है, कमरे नोटों से भरे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता को समझ में आ रहा होगा कि बबुआ नोटबंदी का विरोध क्यों करता था? आज गरीबों के मकान बन रहे हैं। योगी ने कहा कि पहले यह पैसा कहां चला जाता था? यह गरीबों का ही पैसा है, जो सपा, बसपा और कांग्रेस के नेता लूटकर अपने घरों को बनाते थे।’ योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि बबुआ को इससे चिढ़ हो गई है कि UP के नौजवानों को स्मार्टफोन और टैबलेट क्यों मिल रहे हैं? ये स्मार्टफोन गरीब, प्रदेश की बेटियों के हाथ में आए, टैबलेट का लाभ ऑनलाइन शिक्षा के लिए हमारे नौजवान को मिले ये समाजवादी खानदान कैसे बर्दाश्त कर सकता है?
योगी ने कहा कि ‘लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस, सपा और बसपा की विकासपरक सोच नहीं थी। कांग्रेस से पूछा कि उसने प्रदेश और देश में साढ़े 5 दशक तक शासन किया फिर प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज क्यों नहीं बन पाया? विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के मुद्दों पर केवल भारतीय जनता पार्टी ही कार्य कर सकती है और भारतीय जनता पार्टी ने यह कार्य करके दिखाया भी है।’
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देख लीजिए, कानपुर और कन्नौज में क्या हो रहा है, गरीबों की कमाई का पैसा दीवारों से निकल रहा है। पहले की सरकारों में गरीबों की कमाई पर माफिया राज करते थे। गरीबों की जमीनों पर जबरन कब्जा किया जाता था। व्यापारियों का शोषण होता था। अब ऐसा नहीं होगा। अंतर आपको दिख रहा होगा। सरकारी जमीनों और गरीबों-दलितों की भूमि को माफिया के कब्जे से मुक्त कराया जा रहा है। भय मुक्त समाज की परिकल्पना साकार की जा रही है, अवैध कमाई की इमारतों पर बुलडोजर चल रहा है।
पढ़ें :- हम चाहते हैं राहुल गांधी अमेठी और प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ें चुनाव, आज होगा औपचारिक एलान: जयराम रमेश