Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी के मंत्री, बोले- मुनव्वर राणा को अब यूपी नहीं देश छोड़कर जाना ही होगा

योगी के मंत्री, बोले- मुनव्वर राणा को अब यूपी नहीं देश छोड़कर जाना ही होगा

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। योगी सरकार के राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने देश के मशहूर शायर मुनव्वर राणा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनके जैसे लोगों को प्रदेश ही नहीं देश छोड़कर जाना ही होगा। शुक्ला ने कहा कि ऐसे लोग एनकाउंटर में मारे जाएंगे जो भारतीयों के खिलाफ खड़े होंगे।

पढ़ें :- क्या देश में आपातकाल लगा दें? केजरीवाल के खिलाफ PIL पर भड़का HC, याचिकाकर्ता पर लगाया 1 लाख का जुर्माना

बलिया में मीडिया से बात करते हुए राज्यमंत्री आनंद स्वरूप ने कहा कि मुन्नवर राणा उन लोगों में से हैं, जो 1947 के बंटवारे के बाद भारत में रुक गए थे। इसके बाद वह देश को अंदर से तोड़ने की साजिश रचने वालों में शामिल हो गए।

बता दें कि बीते दिनों शायर मुनव्वर राणा ने योगी सरकार के खिलाफ एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा ​था कि अगर योगी आदित्यनाथ फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते हैं। तो वह राज्य छोड़कर चले जाएंगे। इसके साथ ही मुनव्वर ने कहा था कि वह यह भी मान लेंगे कि अब यूपी मुसलमानों के लिए रहने लायक नहीं है।

इसके साथ ही राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा है। उनके यूपी के तीन दिवसीय यूपी दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा राजनैतिक पर्यटक हैं। करीब डेढ़ साल बाद यूपी का मौसम और बारिश देखने आईं थीं और लोग उन्हें देखने आते हैं।

पढ़ें :- सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, जयराम रमेश बोले-दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बयान
Advertisement