Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. कैंसर का यह कारण जानकर आप ही रह जाएंगे हैरान

कैंसर का यह कारण जानकर आप ही रह जाएंगे हैरान

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली: हर साल दुनिया भर में कैंसर के कारण लाखों लोगों की मौत हो जाती है। इस जानलेवा बीमारी से शरीर की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं और फिर धीरे-धीरे शरीर के पार्ट काम करना बंद कर देते हैं। हम आपको बताएंगे क्या क्या खाने से कैंसर बीमारी होती है|

पढ़ें :- Benefits of eating Dahi Roti: गर्मियों में करें दही रोटी का भोजन, दूर होंगी बीमारियां, शरीर को मिलेगी ठंडक

90% लोग जानते हैं कि सिगरेट और तंबाकू के सेवन से कैंसर होता है। विश्व कैंसर अनुसंधान के मुताबिक सिर्फ सिगरेट ही नहीं कुछ और चीजें ऐसी हैं जो कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकती हैं।

विश्व कैंसर अनुसंधान के मुताबिक खाना, अधिक पका हुआ खाना, चीनी वाले और परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट और प्रोसेस्ड मीट के अलावा एक ड्रिंक ऐसी है जिसे पीने से कैंसर का खतरा बढ़ता है।  शराब के सेवन से कैंसर की कोशिकाएं बढ़ती है। अधिक शराब पीने से कैंसर का खतरा बढ़ता है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, रेड वाइन, व्हाइट वाइन, बीयर और शराब सहित सभी अल्कोहॉलिक ड्रिंक कैंसर के जोखिम को बढ़ाते हैं।

Advertisement