Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ‘शर्मनाक आपकी गलतबयानी, हमने हमास आतंकी मारे हैं…’, गाजा पर प्रियंका गांधी के पोस्ट पर इजरायल के राजदूत ने दिया वाब

‘शर्मनाक आपकी गलतबयानी, हमने हमास आतंकी मारे हैं…’, गाजा पर प्रियंका गांधी के पोस्ट पर इजरायल के राजदूत ने दिया वाब

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

गाजा में हमास  और इज़राइल के बीच जंग में अब तक हज़ार से ज्यादा आम नागरिक मारे गायें हैं। इज़राइल के सेना ने पूरे गाजा पर कब्जा करने का प्लान बना लिया है। इससे चलते विवाद और बढ़ता नज़र आ रहा है। वहीं इस बीच कांग्रेस संसद प्रियंका गांधी ने इज़राइल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने 60 हजार से ज्यादा लोगों की हत्या की है, जिनमें 18,430 बच्चे शामिल हैं।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेर किया जिसमें लिखा ‘”इज़रायल नरसंहार कर रहा है. इसने 60 हज़ार से ज़्यादा लोगों को मार डाला है, जिनमें 18,430 बच्चे हैं. सैकड़ों लोगों को भूख से मरने के लिए मजबूर किया गया है, जिनमें कई बच्चे शामिल हैं, और अब लाखों लोगों को भूखा मारने की धमकी दी जा रही हैउन्होंने आगे कहा कि इन अपराधों को चुप्पी और निष्क्रियता के जरिए सक्षम बनाना भी एक अपराध है. यह शर्मनाक है कि भारत सरकार चुप है, जबकि इज़रायल फ़िलिस्तीन के नागरिकों पर यह तबाही बरपा रहा है.

प्रियंका के आरोप पर इज़राइल ने दिया जवाब

भारत में इज़रायल के राजदूत रेवुएन अजार (Reuven Azar) ने प्रियंका गांधी के आरोपों का कड़ा जवाब दिया. उन्होंने कहा, “शर्मनाक आपकी गलतबयानी है. इज़रायल ज़रायल ने 25 हज़ार हमास आतंकवादियों को मारा है. मानव जीवन में हुई बड़ी क्षति, हमास की घिनौनी रणनीतियों का नतीजा है- जैसे नागरिकों के पीछे छिपना, राहत या निकासी करने वालों पर गोली चलाना और रॉकेट दागना.”

पढ़ें :- एमएलसी चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी ने कसा तंज, बोले-'चुनाव बैलेट से हुए, कांग्रेस कितनी सीटें जीती?

इसके साथ ही रेवुएन अजार ने यह भी कहा कि इज़रायल ने गाज़ा में 20 लाख टन खाद्य सामग्री भेजी, लेकिन हमास ने उन्हें जब्त करने की कोशिश की, जिससे भूख की स्थिति बनी. उन्होंने यह दावा भी किया कि गाज़ा की आबादी पिछले 50 साल में 450 फीसदी बढ़ी है, इसलिए वहां नरसंहार का कोई सवाल नहीं है. हमास के आंकड़ों पर भरोसा न करें ।

Advertisement