पल्लेकेले: टी-20 विश्वकप 2026 (T20 World Cup 2026) में मंगलवार को सबसे बड़ा उलटफेर हो चुका है। 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। अब ग्रुप बी से श्रीलंका के बाद जिम्बाब्वे सुपर-8 (Zimbabwe Super-8) के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई। मंगलवार को जिम्बाब्वे (Zimbabwe) और आयरलैंड (Ireland) के बीच होने वाला मुकाबला लगातार बारिश के चलते रद्द हुआ, जिसका नुकसान कंगारुओं को हुआ। जिम्बाब्वे-आयरलैंड (Zimbabwe-Ireland) के बीच एक-एक अंक बंटने से ऑस्ट्रेलिया की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई।
पढ़ें :- आईपीएल शुरू होने से पहले हैदराबाद टीम को लगा तगड़ा झटका, कप्तान कमिंस हुए बाहर, ईशान किशन करेंगे कप्तानी
जिम्बाब्वे के बाद श्रीलंका से भी हारा ऑस्ट्रेलिया
2021 में चैंपियन बनने वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (Australian Cricket Team) पिछले तीन टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई है। 2009 के बाद से ये कंगारुओं को सबसे खराब प्रदर्शन भी है। उस साल ऑस्ट्रेलिया (Australia) , वेस्टइंडीज (West Indies) और श्रीलंका (Sri Lanka ) से हार के बाद सुपर आठ में पहुंचने में नाकाम रहा था। जिम्बाब्वे (Zimbabwe) से अपना पहला ही मैच हारने के बाद, श्रीलंका से मुंह की खाना कंगारुओं को भारी पड़ गया।
We’ve done it!
#T20WorldCup pic.twitter.com/DH887WL0Cl
पढ़ें :- 'साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे बेवकूफ़ टीम...' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को पच नहीं रही भारत की जीत
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) February 17, 2026
बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा मैच
पल्लेकेले स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ निर्धारित समय दोपहर 3 बजे से लगभग 55 मिनट बाद मैदान पर आए और अगले 90 मिनट तक कवर से पानी हटाने का काम करते रहे फिर आसमान में बादल छा गए और स्टाफ को वापस मैदान पर लौटना पड़ा। मैच स्थानीय समयानुसार शाम 5:30 बजे बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया।
पहली बार इतने आगे तक पहुंचा जिम्बाब्वे
पढ़ें :- शिवम दुबे छिपकर 3rd AC में ट्रेन से कर रहे थे सफर, जब TC ने पूछा 'ये वही क्रिकेटर हैं?' जानें- फिर क्या हुआ
ये पहला मौका है जब जिम्बाब्वे टी-20 विश्व कप के इतिहास में दूसरे राउंड तक पहुंचा हो। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में हुए 2022 टी-20 विश्व कप में जिम्बाब्वे सुपर-12 ग्रुप में सबसे आखिरी पोजिशन पर थी। जिम्बाब्वे अब क्रिकेट वर्ल्ड कप के किसी भी फॉर्मेट में सबसे आगे पहुंच चुकी है, इससे पहले 1999 के वनडे विश्व कप में टीम पांचवें पोजिशन पर थी और नेट रन-रेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गई थी।
पिछले वर्ल्ड कप में क्वालीफाई तक नहीं कर पाया था जिम्बाब्वे
दो साल पहले हुए पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे क्वालीफाई तक नहीं कर पाई थी, लेकिन इस टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे का प्रदर्शन शानदार रहा है, उन्होंने 39 गेंद पहले ओमान को आठ विकेट से हराया। इसके बाद उन्होंने कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम की धीमी और लो बाउंस पिच पर ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाते हुए उलटफेर कर दिया। जिम्बाब्वे अब सुपर-8 राउंड के ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया की जगह लेगा, जहां उसका सामना खिताब के प्रबल दावेदार भारत, वेस्टइंडीज और 2024 के फाइनलिस्ट दक्षिण अफ्रीका से होगा।