Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सुपरस्टार मोहनलाल का मुस्लिम एक्टर के लिए सबरीमाला में पूजा करवाना बना मुसीबत, ट्रोलर्स ने सुनाई खरीखोटी

सुपरस्टार मोहनलाल का मुस्लिम एक्टर के लिए सबरीमाला में पूजा करवाना बना मुसीबत, ट्रोलर्स ने सुनाई खरीखोटी

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Mohanlal trolled: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एल2: एम्पुरान ( L2: Empuraan) ‘ कल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले मोहनलाल विवादों में घिरते दिख रहे हैं. हाल ही में उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से मुसलमान उन पर बुरी तरह से भड़कते हुए नजर आ रहे हैं.

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग केस में 11वां संदिग्ध इंदौर से गिरफ्तार, सूरत से 2 हथियार बरामद

वायरल पर्ची से मचा बवाल
दरअसल, एक पर्ची वायरल हुई है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि मोहनलाल ने कुछ समय पहले सबरीमाला मंदिर में एक मुस्लिम एक्टर की सेहत के लिए कामना की थी. अब पर्ची जैसी ही वायरल हुई तो लोगों ने मोहनलाल को ट्रोल करना शुरू कर दिया. अब एक्टर का इस पर रिएक्शन सामने आया है. चलिए बताते हैं आखिर मामला क्या है.

पढ़ें :- राधिका आप्टे बोलीं- आलिया-दीपिका जैसी स्टार नहीं, थिएटर में फिल्म चलने की गारंटी नहीं

दरअसल, मोहनलाल 18 मार्च को सबरीमाला मंदिर गए थे.रिपोर्ट्स की माने तो कहा जा रहा है कि एक्टर ने यहां जाकर ममूटी की सेहत के लिए मंदिर में स्पेशल पूजा की थी. ताकि वह जल्द ठीक हो जाए. सोशल मीडिया पर एक रसीद वायरल हुई जोकि देवस्वओम ऑफिस से जारी की हुई थी. इस पर ममूटी का असली नाम भी लिखा हुआ था. अब इसी पर्ची ने मोहनलाल को मुसीबत में डाल दिया है. कई कट्टरपंथी इस पूजा को इस्लाम के खिलाफ मान रहे हैं. लोगों ने इसे धर्म से जोड़ा और कहा कि वह मुस्लिम है और वह इस्लाम को फॉलो करते हैं. ऐसे में भावनाओं को आहत करने वाली घटना है. इसको लेकर अब मुस्लिम समुदाय मोहनलाल को जमकर ट्रोल कर रहा है.

Advertisement