बॉलीवुड के निर्देशक नितेश तिवारी (Bollywood director Nitesh Tiwari) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट कुछ ही दिनों में रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन वहीं अब खबर आ रही है कि इसके दूसरे पार्ट का इंतजार दर्शकों के लिए और लंबा हो सकता है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड के निर्देशक नितेश तिवारी (Bollywood director Nitesh Tiwari) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट कुछ ही दिनों में रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन वहीं अब खबर आ रही है कि इसके दूसरे पार्ट का इंतजार दर्शकों के लिए और लंबा हो सकता है। पहले ‘रामायण 2’ को दिवाली 2027 (Diwali 2027) पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब निर्माता नमित मल्होत्रा (Producer Namit Malhotra) इसकी रिलीज को दिवाली 2028 (Diwali 2028) तक टालने पर विचार कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रामायण 2’ (Ramayana 2) की शूटिंग पूरी करने के लिए निर्माताओं को अतिरिक्त समय की जरूरत है। फिल्म के दूसरे पार्ट में युद्ध के कई बड़े दृश्य दिखाए जाने हैं, जिन्हें भव्य स्तर पर तैयार किया जा रहा है। यही वजह है कि निर्माता इसकी रिलीज को एक साल आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का पहला पार्ट जल्द सिनेमाघरों में आने वाला है, लेकिन दूसरे पार्ट की कुछ शूटिंग अभी बाकी है। ‘रामायण’ का असली भव्य रूप दूसरे पार्ट में देखने को मिलेगा, जहां युद्ध की कहानी सामने आएगी। ऐसे में इन दृश्यों को तैयार करने के लिए निर्माताओं को और समय चाहिए। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक नई रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में तेजी
‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ (Ramayana: Rise of a Legend) की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आए हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, 23 अक्टूबर की सुबह तक फिल्म के 3,964 शो में 1.47 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे। ब्लॉक सीटों को मिलाकर फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग 8.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाकर कमाई का आंकड़ा 6.25 करोड़ रुपये है।
बढ़ी शो की संख्या
‘रामायण’ फिल्म के शो की संख्या भी बढ़ रही है। पहले 3,533 शो ट्रैक किए जा रहे थे, जो 12 प्रतिशत बढ़कर 3,964 हो गए। ब्लॉक सीटों सहित कुल बुकिंग 92,755 टिकटों से 58 प्रतिशत बढ़कर 1.47 लाख से ज्यादा पहुंच गई।
इसके साथ ही प्रति शो औसत टिकट बिक्री 26 से बढ़कर 37 हो गई। हालांकि, उस समय तक ट्रैक किए गए किसी भी शो के सभी टिकट नहीं बिके थे और बड़ी संख्या में सीटें उपलब्ध थीं। गुरुवार रात तक पीवीआर आईनॉक्स और सिनेपोलिस जैसी प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन में फिल्म की एडवांस बुकिंग 50 हजार टिकटों का आंकड़ा पार कर चुकी थी।
आईमैक्स और 4DX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में दर्शकों की दिलचस्पी ज्यादा देखने को मिल रही थी, जबकि सामान्य मल्टीप्लेक्स स्क्रीन पर बुकिंग धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही थी।