1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू (Indian badminton star PV Sindhu) ने फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट (French Open Super 750 Tournament) के फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने जापान की हिना अकेची को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 21-10, 20-22, 21-16 से हराया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू (Indian badminton star PV Sindhu) ने फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट (French Open Super 750 Tournament) के फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने जापान की हिना अकेची को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 21-10, 20-22, 21-16 से हराया। अब खिताब के लिए उनका सामना दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 खिलाड़ी एन से यंग (South Korea’s world No. 1 player, An Se-young) से होगा। 31 वर्षीय सिंधू ने एक घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में शानदार धैर्य और अनुभव का परिचय दिया। इस साल यह उनका दूसरा सुपर 750 फाइनल है। इससे पहले उन्होंने जुलाई में जापान ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

पढ़ें :- एशियन गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास! कबड्डी का गोल्ड और मैराथन में 44 साल बाद मेडल

पहला गेम जीतने के बाद दूसरे में चूकीं सिंधू

मुकाबले की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। स्कोर 4-4 और फिर 8-8 से बराबर रहा। हालांकि, सिंधू ने ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बना ली। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए अंतिम 12 में से 11 अंक जीते और पहला गेम 21-10 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में जापान की हिना अकेची ने शानदार वापसी की। सिंधु ने पिछड़ने के बाद स्कोर 7-7 और फिर 10-10 से बराबर किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला लगातार रोमांचक बना रहा। सिंधू ने 14-14 और 16-16 पर बराबरी हासिल की, लेकिन अकेची ने गेम प्वाइंट हासिल कर लिया। सिंधू ने 20-20 पर स्कोर बराबर करके मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन जापानी खिलाड़ी ने अगला मौका भुनाते हुए दूसरा गेम 22-20 से जीत लिया। इससे मुकाबला निर्णायक तीसरे गेम में पहुंच गया।

निर्णायक गेम में सिंधू ने दिखाया दम

पढ़ें :- PV Sindhu : भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, पहली बार जीता जापान ओपन

तीसरे गेम में सिंधू ने 5-3 की बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन अकेची ने वापसी करते हुए 6-5 से बढ़त हासिल कर ली। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद अपनी लय पकड़ी और ब्रेक तक दो अंकों की बढ़त बनाए रखी। अकेची ने हार नहीं मानी और शानदार नेट प्ले तथा स्मैश के दम पर स्कोर 15-15 कर दिया। इसके बाद 38 शॉट तक चली लंबी रैली में जापानी खिलाड़ी की नेट पर हुई गलती से सिंधू को 18-16 की बढ़त मिल गई। सिंधू ने इसके बाद लगातार दबाव बनाए रखा। शानदार नेट शॉट के बाद उन्हें मैच जीतने के चार मौके मिले। आखिरकार क्रॉस-कोर्ट स्मैश लगाकर उन्होंने मुकाबला 21-16 से जीत लिया और फाइनल में प्रवेश कर लिया।

फाइनल में एन से यंग की चुनौती

खिताबी मुकाबले में सिंधू के सामने दक्षिण कोरिया की शीर्ष खिलाड़ी एन से यंग होंगी। सिंधू जानती हैं कि यह चुनौती आसान नहीं होगी, क्योंकि एन से यंग शानदार फॉर्म में चल रही हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...