Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस के 20-25 सांसद ओम बिरला के कक्ष में गए और गालियां दीं, किरन रिजिजू का विपक्ष पर गंभीर आरोप

कांग्रेस के 20-25 सांसद ओम बिरला के कक्ष में गए और गालियां दीं, किरन रिजिजू का विपक्ष पर गंभीर आरोप

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र में लगातार हंगामा जारी है। केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने बुधवार को कांग्रेस सांसदों पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के कई सांसद स्पीकर के कक्ष में गए और उनके साथ गाली गलौज की। इसके कारण लोकसभा स्पीकर काफी आहत हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, इस मामले में उन्होंने खुद लोकसभा अध्यक्ष से बातचीत की।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने सदन में आंकड़ों से खोली मोदी सरकार की पोल, गरीब किसानों को कुचलने के लिए भारत ने खोले दरवाजे

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, करीब 20-25 कांग्रेस सांसद स्पीकर के कक्ष में पहुंचे और उनके साथ गाली गलौज की। उन्होंने दावा किया कि, ये घटना जब हुई तो वहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

इसके साथ ही रिजिजू ने सदन में बोलने को लेकर हुए विवाद का भी जिक्र करते हुए कहा कि, स्पीकर ने एक फैसला दिया था लेकिन उसका पालन नहीं किया गया। उनके मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा कि, उन्हें बोलने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है और वो अपनी इच्छा से बोलेंगे। इस पर रिजिजू ने कहा कि संसद में नियम बहुत साफ हैं, बिना अध्यक्ष की अनुमति कोई भी सदस्य नहीं बोल सकता।

उन्होंने यह भी कहा कि यहां तक कि प्रधानमंत्री भी तभी बोलते हैं जब अध्यक्ष अनुमति देते हैं। हर सदस्य को नियमों का पालन करना होता है। उन्होंने कहा कि स्पीकर का स्वभाव बहुत शांत है, वरना इस तरह की घटना पर सख्त कार्रवाई हो सकती थी। दरअसल, बीते दिनों कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इसके बाद से ​सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है।

पढ़ें :- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, 118 सांसदों ने किया साइन, सचिवालय को दिया नोटिस
Advertisement