Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 20 मई 2022 का राशिफल: ये 5 राशि के जातक रहें सावधान, इन्हे मिलेगा कारोबार में बड़ा लाभ

20 मई 2022 का राशिफल: ये 5 राशि के जातक रहें सावधान, इन्हे मिलेगा कारोबार में बड़ा लाभ

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल (Aries)

पढ़ें :- Shani Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती , जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

आपका मन प्रसन्न रहेगा। नये कारोबार को लेकर बड़ी प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार से आपको सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ मौजमस्ती भरा समय बितायेंगे। आप कुछ नई तकनीक सीखने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। अज्ञात बाधा दूर होगी।

वृषभ राशिफल (Taurus)

किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ी बाधा दूर होगी। आपको किसी पर भी पूर्ण भरोसा नहीं करना चाहिये। किसी केस का फैसला आ सकता है। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में शानदार वृद्धि से आपका मनोबल बढ़ेगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।

मिथुन राशिफल (Gemini)

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर बन रहा गजकेसरी राजयोग , स्नान दान करने से  मां लक्ष्मी  की कृपा प्राप्त होगी

आज का दिन भागदौड़ में में बीतेगा। अपने जीवनसाथी को धोखा न दें। यात्रा से बचने का प्रयास करें। दूसरों की बातों में न आयें। जिम्मेदारी पूरी करने में आलस्य न करें। शाम को पुराने मित्रों के साथ ग्रुप चर्चा कर सकते हैं। साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को निराशा महसूस हो सकती है। किसी से विवाद हो सकता है।

कर्क राशिफल (Cancer)

पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में कोताही न बरतें। दफ्तर में दक्षता का परिचय देंगे।व्यावसायिक अस्थिरता दूर होगी। पारिवारिक सम्बन्धों में सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। दूसरों की समस्याओं में स्वयं को न उलझायें। घर का माहौल काफी सुखद रहेगा। लेनदेन सावधानी से करें।

सिंह राशिफल (Leo)

पुराने रूके हुए काम पूरा होने से आप काफी खुश रहेंगे। लवर्स घूमने जाएंगे। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। शासकीय नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन जबरदस्त रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही अनबन दूर होगी और वे आपसे काफी प्रसन्न भी रहने वाले हैं। मूवी देखने जा सकते हैं।

पढ़ें :- 07 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

सिंह राशिफल (Leo)

पुराने रूके हुए काम पूरा होने से आप काफी खुश रहेंगे। लवर्स घूमने जाएंगे। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। शासकीय नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन जबरदस्त रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही अनबन दूर होगी और वे आपसे काफी प्रसन्न भी रहने वाले हैं। मूवी देखने जा सकते हैं।

कन्या राशिफल (Virgo)

कारोबार संबंधी लेनदेन में गड़बड़ी के चलते परेशानी हो सकती है। नया कारोबार शुरू करने की योजना बनायेंगे। साझेदारी के साथ समझदारी की आवश्यकता है। छात्र पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। किसी काम को पूरा करने को लेकर असमंजस में रहेंगे।

तुला राशिफल (Libra)

कोई आपके साथ धोखेबाजी कर सकता है। पाचन से जुड़ी समस्या होगी। अपना काम किसी से निकलवाने के लिए चालाकी भी कर सकते हैं। परिवार के साथ अपनी समस्याओं को साझा करेंगे। ऋण की रकम चुका पाएंगे। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

कार्यस्थल पर आपको नए मौके आपको मिल सकते हैं। कारोबार में आपको लाभ प्राप्त होगा। आज आप परोपकार को काफी महत्व देंगे। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत कर पाएंगे।

धनु राशिफल (Sagittarius)

आपको सामाजिक कार्यों से संतुष्टि मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभ सूचना की प्राप्ति होगी। रुके हुये कार्यों को पूरा करने में लापरवाही न करें। निवेश से जुड़े काम आसानी से बन जायेंगे। सन्तान के कार्यों से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा वालों की सैलरी बढ़ सकती है। जोखिम न लें।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बेहतरीन कार्यों के लिये पुरस्कार भी दिया जा सकता है। अपनी कमियों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करेंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। विदेश यात्रा के योग हैं।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है

आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खुद को व्यवस्थित व अनुशासित रखें। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। अफसरों से ज्यादा बहसबाजी न करें। अनियंत्रित भोजन के चलते पेट दर्द शुरू हो सकता है। अपनी धन संपत्ति की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करें। तनाव दूर होगा।

मीन राशिफल (Pisces)

धन लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए सुखद साबित होगा। जीवनसाथी को उपहार देंगे। वाणी पर नियन्त्रण रखें। दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। रचनात्मक कार्यों में भाग लेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

Advertisement