1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लोकसभा चुनाव के बीच ह​रियाणा में भाजपा को बड़ा झटका, तीन निर्दलीय विधायकों ने वापस लिया समर्थन

लोकसभा चुनाव के बीच ह​रियाणा में भाजपा को बड़ा झटका, तीन निर्दलीय विधायकों ने वापस लिया समर्थन

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच हरियाणा में बड़ा सियासी उल्टफेर हुआ है। इस ​उल्टफेर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा से समर्थन वापस ले लिया है और कांग्रेस को बाहर से समर्थन देने का एलान कर दिया है। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के साथ रहने की बात कही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच हरियाणा में बड़ा सियासी उल्टफेर हुआ है। इस ​उल्टफेर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा से समर्थन वापस ले लिया है और कांग्रेस को बाहर से समर्थन देने का एलान कर दिया है। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के साथ रहने की बात कही है।

पढ़ें :- भाजपा सरकार में किसानों को कभी नहीं मिल पाया समय पर खाद-बीज, 10 वर्षों से किसानों को दे रहे धोखा: अखिलेश यादव

निर्दलीय विधायक रोहतक पहुंचे हैं और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। वहीं एक और निर्दलीय विधायक के बारे में समर्थन वापस लेने की चर्चा है। उनका अभी इंतजार है। निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद हरियाणा की भाजपा सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

बता दें कि, निर्दलीय विधायकों ने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार से अपना समर्थन वापस लेते हुए महंगाई बढ़ने और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया है। विधायकों ने समर्थन वापस लेकर नायब सिंह सैनी सरकार को संकट में डाल दिया है। कुछ दिन पहले ही भाजपा सरकार ने बहुतम साबित किया था।

 

पढ़ें :- अजमेर में 36 साल बाद BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी; निर्दलीय तय करेंगे अगला बोर्ड
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...