2024 Bajaj Pulsar NS125 : दिग्गज टू व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ने हाल ही में अपनी अपडेटेड पल्सर NS160 और पल्सर NS200 को लॉन्च करने के बाद अब पल्सर NS125 का 2024 मॉडल को पेश किया है। नई बजाज पल्सर NS125 को नए लाइटिंग सेटअप और इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ अपडेट किया गया है। हालांकि, बाइक की मस्कुलर और आक्रामक स्टाइलिंग पहले जैसी ही है। दोपहिया वाहन की कीमत पुराने मॉडल की तुलना में 5,351 रुपये ज्यादा है।
पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन
डिजाइन की बात करें तो नई बजाज पल्सर NS125 ने बदलाव के तौर पर नया LED DRL और इंडिकेटर के साथ नई LED हेडलाइट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक बिल्कुल नया LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल शामिल किया है। लेटेस्ट बाइक में हेडलाइट क्लस्टर में 2 LED क्लस्टर वर्टिकल लगे हैं और दोनों पर LED DRL हैं जो लाइटिंग बोल्ट के आकार के हैं। पुराने मॉडल की तुलना में हेडलाइट काउल को भी साफ डिजाइन लाइनों के साथ फिर से तैयार किया गया है।