Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 21 नवंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों का बढ़ेगा खर्चे, इन्हे रहना होगा अलर्ट

21 नवंबर 2021 का राशिफल: इन राशि के जातकों का बढ़ेगा खर्चे, इन्हे रहना होगा अलर्ट

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। किसी से मतभेद होने की आशंका है।  आज के दिन काम के तनाव से मुक्त रहेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। लव कपल के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के लोगों की इच्छा की पूर्ति करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

पढ़ें :- Shani Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती , जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

वृषभ राशिफल 

सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती है।  काम को लेकर आपका तनाव हो सकता है। कारोबार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।प्रभु की आराधना करेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। आज वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद हो सकता है।

मिथुन राशिफल 

आज आपके परिवारिक खर्च ज्यादा हो सकते हैं। कारोबारियों को अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए नए मौके मिलेंगे। आपको यात्रा करनी पड सकती हैं। दफ्तर में कुछ मतभेद हो सकते हैं। आपको धैर्य रखना होगा। युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। 

कर्क राशिफल 

नौकरी पेशा लोगों को दिक्कत होगी। स्थानांतरण हो सकता है। युवाओं के लिए आज का दिन खास रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन नयापन लाने वाला है। संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी। परिवार में कुछ आयोजन हो सकते हैं। लेनदेन करते समय सावधान रहें।

सिंह राशिफल 

सेहत से जुड़ी समस्या सामने आ सकती है। किसी से मुलाकात होगी। कार्यों में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। अप्रत्याशित धन लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। जोखिम लेने से बचें। 

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर बन रहा गजकेसरी राजयोग , स्नान दान करने से  मां लक्ष्मी  की कृपा प्राप्त होगी

कन्या राशिफल 

कारोबार में भी लाभ की स्थिति रहेगी। दफ्तर में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन निराशाजनक हो सकता है। किसी काम को पूरा करने में कठिनाई रहेगी। लव कपल आज कहीं घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। बुजुर्गों को सेहत से जुड़ी दिक्कतें होसकती है।

तुला राशिफल 

सावधान रहना होगा। किसी की बात से मन को ठेस लग सकती है। आज चिड़चिड़ापन ज्यादा रहेगा। आर्थिक लाभ का आसार नहीं है। नया काम शुरू करने वालों को कठिन परिश्रम करना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छात्रों को नई जानकारी मिलेगी। युवाओं को सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल 

अपनी कुशलता से काम निकालने में सफल रहेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। दाम्पत्य जीवन में रोमांस रहेगा। आपको अपने परिवार का सहयोग लगाया। आज धैर्य रखना होगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। व्यसायियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज किसी विवाद का हिस्सा न बनें।

धनु राशिफल 

आपको खुशखबरी मिलेगी।  सेहत ठीक रहेगी।  आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। धनलाभ होने की संभावना है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। यात्रा पर जा सकते हैं।  नौकरी के क्षेत्र में आ रही समस्याएं सुलझेंगी। अनजान व्यक्ति से अपनी निजी बातें शेयर न करें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।

मकर राशिफल 

आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिये आज आपको कठिन परिश्रम करना होगा। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन की समस्या आपको परेशान कर सकती है। जीवनसाथी एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करें। छात्रों को नई जानकारी मिलेगी। कारोबार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। 

पढ़ें :- 07 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

कुंभ राशिफल 

आपका दिन सकारात्मक रहेगा। आज नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। नई जानकारी प्राप्त हो सकती है।  आज परिवार के सदस्यों से विवाद की स्थिति का सामना करना पड सकता है। किसी बात से ठेस लग सकती है। यात्रा को टालें।   वैवाहिक जीवन  मधुर रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी।

मीन राशिफल 

दफ्तर के कार्यों में कुछ परेशानियां आ सकती है।  आप में धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा काफी है, इसके चलते आप अपनी भी कठिनाइयों को दूर कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। कारोबार ठीक चलेगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।

Advertisement