Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PNB घोटाला: मेहुल चोकसी की जेल से पहली तस्वीर हुई वायरल, दिखे हाथ में चोट के निशान

PNB घोटाला: मेहुल चोकसी की जेल से पहली तस्वीर हुई वायरल, दिखे हाथ में चोट के निशान

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: डोमिनिका जेल से PNB घोटाले का आरोपी और भगोड़े कारोबारी मेहुल चौकसी की पहली तस्वीर सामने आई है। इसमें मेहुल चोकसी को लोहे के गेट के पीछे खड़ा दिखाई दे रहा है। लोहे का गेट लॉक-अप रूम की तरह दिख रहा है।

पढ़ें :- कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद BJP में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, लगाए थे पार्टी पर गंभीर आरोप

मेहुल चोकसी की कुछ और तस्वीरें भी वायरल हुई है। एक तस्वीर में वो अपने हाथ को दरवाजे से बाहर निकालकर दिखाता हुआ नजर आ रहा है। इस हाथ पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। चोकसी का आरोप है कि उसके साथ जेल में मारपीट की गई है।

इस बीच एंटीगुआ और बारबुडा पुलिस प्रमुख एटली रॉडने ने इस बात से इनकार किया कि हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का पुलिस ने अपहरण किया था।

पढ़ें :- खड़गे का EC पर बड़ा अटैक,'वोटिंग आंकड़ा जारी करने में इतनी देरी क्यूं, क्या यह अंतिम परिणामों में गड़बडी करने का प्रयास तो नहीं है?

उल्लेखनीय है कि 25 मई को चोकसी कथित तौर पर एंटीगुआ से लापता हो गया था, जिसके बाद उसे डोमिनिका से हिरासत में लिया गया। चोकसी फिलहाल डोमिनिका में CID की कस्टडी में है। उसे 4 दिनों पहले गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement