पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: लोकसभा चुनाव 2024 का सियासी पारा अब चढ़ने लगा है। इंडिया गठबंधन से महाराजगंज जिले के लोकसभा प्रत्याशी के रूप में आए फरेंदा विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के विधायक वीरेंद्र चौधरी का आज महाराजगंज जिला मुख्यालय पर गठबंधन के पदाधिकारी एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत कर कदम से कदम मिलाकर चलने की घोषणा किया है।
पढ़ें :- जांच में सामने आएगी इस फर्जी केस की सच्चाई...कोर्ट के आदेश के बाद बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
बता दे की आज महराजगंज जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से गठबंधन के लोकसभा उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी का आज भव्य स्वागत किया।
इसके उपरांत समाजवादी पार्टी के पदाधिकारीयो ने श्री चौधरी को अपना उम्मीदवार बताते हुए कम से कदम मिलाकर चलते हुए महाराजगंज में विजय दिलाने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशी रहे बैजू यादव ने श्री चौधरी को बुके भेंट कर तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत और सम्मान किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष बिद्यासागर यादव , पूर्व मंत्री सुशील टीबडेवाल, पूर्व प्रत्याशी पनीयारा कृष्ण भान सिंह सैथवार, महाराजगंज नगर पालिका के अध्यक्ष पति निरमेश मंगल , पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, विधानसभा नौतनवां अध्यक्ष विक्रम यादव, जिलाउपाध्यक्ष राजू दुबे, श्रवण पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह , सदमोहन उपाध्याय, बिजय सिंह, पूर्व प्रमुख बबलू चौधरी, जिलाहासचिव कुंज बिहारी निषाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ें :- सेमीकंडक्टर यूनिट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, बोले-आज भारत विकसित होने के लक्ष्य पर बहुत तेजी से कर रहा काम
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट