Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने पर बीजेपी विधायक समेत 60 पर कसा शिकंजा, दर्ज हुई FIR

लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने पर बीजेपी विधायक समेत 60 पर कसा शिकंजा, दर्ज हुई FIR

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कोरोना से सबसे ज्याद प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण का खतरा कम होने लगा है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए की गई सख्ती का पालन करना होगा। हालांकि, इसके बाद भी लोग लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

पढ़ें :- Mumbai Fire Broke Out: दुकान में लगी आग की चपेट में आया पूरा मकान; एक ही परिवार के सात लोगों की जलकर मौत

इसी के चलते महाराष्ट्र के पुणे में भी बीजेपी विधायक समेत 60 लोगों पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। महाराष्ट्र पुलिस ने पुणे में एक शादी में शामिल हुए बीजेपी विधायक महेश लांडगे समेत 60 लोगों पर केस दर्ज किया है। ये लोग शादी में लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

बता दें कि देश में कोरोना की रफ्तार धीमी हो रही है। 54 दिन बाद देश में कोरोना के सबसे कम दर्ज किए गए है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1.27 लाख मामले दर्ज किए गए हैं और इस बीच 2795 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ा है। हालांकि सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

 

पढ़ें :- BJP के लोग शिवाजी महाराज की मूर्ति के सामने हाथ तो जोड़ते हैं लेकिन 24 घंटे उनकी सोच के खिलाफ करते हैं काम : राहुल गांधी
Advertisement