1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Skin Care: चेहरे पर निखार और ग्लो के लिए ट्राई करें चावल के आटे का ये फेसपैक

Skin Care: चेहरे पर निखार और ग्लो के लिए ट्राई करें चावल के आटे का ये फेसपैक

चावल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह स्किन को एक्सफोलिएट करके सॉफ्ट और निखार लाने में मदद करता है। साथ ही चावल के आटे का फेसपैक लगाने से स्किन हाइड्रेट होती है और दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है।चेहरे में चमक आती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

चावल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह स्किन को एक्सफोलिएट करके सॉफ्ट और निखार लाने में मदद करता है। साथ ही चावल के आटे का फेसपैक लगाने से स्किन हाइड्रेट होती है और दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है।चेहरे में चमक आती है।

पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी

चावल का फेसपैक बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच चावल का आटा ले लें। अगर चावल का आटा न हो तो चावल को पीस करके इसका पाउडर बना सकते है। चावल के आटे में एलोवेरा जेल के साथ हल्का सा पानी या गुलाबजल मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें।

इसे चेहरे पर लगाकर दस से पंद्रह मिनट तक लगा कर रखें। फिर चेहरे को पानी से धो लें। अगर आपकी स्किन ड्राई या सेंसिटिव है तो इस फेसपैक को लगाने के बाद आपके चेहरे पर जलन या खुरदरा पन ला सकती है। इसलिए इस फेसपैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरुर करें।

चेहरे को गोरा करने के लिए चावल के आटे का फेसपैक बनाने के लिए 1 चम्मच चावल का आटा लें। इसमें 1 टमाटर को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे पूरे फेस पर लगा कर 15-20 मिनट तक छोड़ दें। चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 3-4 दिन लगाने से चेहरे पर निखार आने लगेगा।

आंखों के नीचे पड़ने वाले डार्क सर्कल को भी चावल के आटे से कम किया जा सकता है। चेहरे पर अगर डार्क स्पॉट ज्यादा है तो इसके लिए भी चावल का आटा उपयोग में लाया जा सकता है। आपको इसके लिए 1 चम्मच चावल का आटा लेना है और उसमें 1 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच बादाम का तेल मिला लें। इसे काले धब्बों में 3-4 दिन लगाने से ही फर्क दिखने लगेगा।

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...