लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस (77th Republic Day) रंगारंग कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मना जा रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व पर सीएम योगी (CM Yogi) ने कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास में तिरंगा फहराया। इसके बाद झंडे को सलामी दी। उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस (Republic Day)की शुभकामनाएं दीं।
पढ़ें :- नसीरुद्दीन शाह ने कहा जो लोग बीजेपी की विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं, उन सभी से ले रही है बदला
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कलाकारों के सम्मान हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/bzbRTNHYvB
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 26, 2026
इस मौके पर सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि 76 वर्षों इस यात्रा में अनेक उतार चढ़ाव हमारे इस संविधान ने देखे हैं। इस सबके के बावजूद एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्पों के अनुरूप उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक प्रत्येक भारतवासी के गौरव और अखंडता के लक्ष्य को बढ़ाते हुए एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करता हूं। जिनके नेतृत्व में भारत ंमें स्वाधीनता आंदोलन ने स्मृतियां प्राप्त कीं।
पढ़ें :- नेहा बोरा का दो टूक बयान, बोलीं-'पीस बॉन्ड साइन नहीं करूंगी...', हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद बताया आगे का प्लान
गणतंत्र दिवस हम सबको भारत के महान संविधान के प्रति पूर्ण समर्पण भाव के साथ आगे बढ़ने की एक नई प्रेरणा देता है।
आज 77वें 'गणतंत्र दिवस' के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित आवास पर राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' फहराकर भारत माता के सभी ज्ञात-अज्ञात सपूतों, क्रांतिकारियों और बलिदानियों को नमन कर… pic.twitter.com/mBMOEYUvvR
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 26, 2026
सीएम योगी (CM Yogi) ने प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, वर्तमान भारत के शिल्पी लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, क्रांतिकारियों के सिरमौर नेता सुभाषचंद्र बोष समेत भारत के उन महान सपूतों को भी याद किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। देश को स्वतंत्र कराया।
पढ़ें :- UP PET 2026 : करीब 37 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सीएम योगी ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लखनऊ में आयोजित समारोह में… https://t.co/ZVtEMqhXd3
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 26, 2026