Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 8 अगस्त 2022 का राशिफल: आज सावन का चौथा सोमवार व्रत व पुत्रदा एकादशी, इन जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास

8 अगस्त 2022 का राशिफल: आज सावन का चौथा सोमवार व्रत व पुत्रदा एकादशी, इन जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल
आज 02:30pm के बाद नवम चन्द्रमा का प्रभाव शुभ है। दशम शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। उच्चाधिकारियों से विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है।

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

वृष राशिफल
आज 02:30pm के बाद अष्टम चन्द्रमा शुभ है। व्यवसाय के लिए सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन राशिफल
आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। अनचाही यात्रा कर सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों काले वस्त्र व उड़द का दान करें।

कर्क राशिफल
गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज 02:30 pm के बाद खष्ठम भाव में है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। हनुमान जी की उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह राशिफल
02:30pm के बाद इस राशि से पंचम चन्द्रमा व द्वादश का सूर्य मंगलमय है। खष्ठम शनि लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय

कन्या राशिफल
सूर्य एकादश व चन्द्रमा 02:30 pm के बाद इसी राशि से चतुर्थ तथा गुरु सप्तम गोचर रत हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं व तिल
का दान करें।

तुला राशिफल
सूर्य दशम भाव में, चन्द्रमा द्वितीय व शनि पंचम गोचर में है। तुलसी का पेड़ लगाएं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज मेष व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल
मीन का गुरु व कर्क का सूर्य अनुकूल हैं। चन्द्रमा मंगलमय हैं। आज का दिन पॉलिटिकल सफलता का है। मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व नारंगी शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।

धनु राशिफल
आज शनि द्वितीय, सूर्य कर्क व 02:30 pm के बाद चन्द्रमा इसी भाव में है। जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

मकर राशिफल
शनि इसी राशि में व चन्द्रमा 02:30 pm के बाद द्वादश भाव में रहेंगे। गुरु तृतीय हैं। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

कुंभ राशिफल
गुरु इस राशि से द्वितीय छात्रों को शुभ फल दे रहे हैं। 02:30 pm के बाद एकादश चन्द्रमा शुभ लाभ देगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मंगल व सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। भगवान शिव जी जी की उपासना करें। सूर्य के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन राशिफल
इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व 02:30 pm के बाद दशम चन्द्रमा लाभकारी योग बनाकर शुभ फल देंगे। शनि मकर में वक्री है। कर्क के सूर्य से शुभता बढ़ती है, किसी प्रिय मित्र आगमन के संकेत हैं। हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। किसी शिव मन्दिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं।

Advertisement