देवरिया। यूपी के देवरिया जिले (Deoria Districts) के प्रथमिक विद्यालयों से बर्खास्त 85 शिक्षकों से 25 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) ने वसूली के लिए आरसी जारी कर दी गई है। ये सभी शिक्षक कूटरचित प्रमाण पत्रों के सहारे प्राथमिक विद्यालयों में नौकरी कर रहे थे। एसटीएफ (STF) और बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) की संयुक्त जांच में सभी के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वेतन व अन्य मदों में ली गई धनराशि वसूली का निर्देश जारी किया गया था।
पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा
देवरिया जिले में सन् 1999 के बाद बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) में भर्ती हुए दर्जनों शिक्षकों के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने की शिकायत की गई थी। एसटीएफ और बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) द्वारा की गई जांच में 85 शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) सभी शिक्षकों को बर्खास्त कर खिलाफ फिर दर्ज कराया गया था। यही नहीं इन शिक्षकों द्वारा वेतन व अन्य मदों में ली गई धनराशि जमा करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन किसी ने भी धनराशि जमा नहीं किया।
विभिन्न विद्यालयों में तैनात थे सभी शिक्षक
ये सभी शिक्षक जिले के विभिन्न विद्यालयों में तैनात थे। विभाग के तरफ से जारी की गई जांच में इन सभी शिक्षकों द्वारा लगभग कई करोड़ रुपए की धनराशि वेतन व अन्य मदों में ली गई है। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) द्वारा वसूली के लिए सभी के खिलाफ आरसी जारी की गई है। विभाग के मुताबिक पैसा न जमा करने पर आरोपी शिक्षकों की जमीने नीलाम कर वसूली की जाएगी।
इन शिक्षकों से से होगी वसूली
पढ़ें :- 12 दिसंबर को अखिलेश यादव अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, सपा नेता पवन पांडेय ने दी जानकारी
जिन शिक्षकों से वसूली की जानी है, उनमें सलेमपुर रोड निवासी राम लखन से 63.86 लाख, ठाकुर नगर वार्ड के राम भरोसा से 87.60 लाख, सलाहाबाद वार्ड निवासी वीना रानी से 72.69 लाख, टीचर्स कॉलोनी के सुशील कुमार सिंह से 48.24 लाख, हरैंया के आलोक कुमार से 11. 90 लाख, गौरव कुमार से 10.37 लाख, स्वाति तिवारी से 37.6 5 लाख, विराजभार के वेद प्रकाश तिवारी से 22.62 लाख, गुलाबचंद से 22.62 लाख, बरसी पार के राजेश कुमार से 34.79 लाख रुपए वसूले जाने हैं।
इसी तरह दीनानाथ तिवारी से 85.17 लाख ,बिरजानंद यादव से 54.15 लाख , कसिली की रीता मिश्रा से 77 . 51 लाख, बरसी पार की रेनू बाला से 63.86 लाख, प्रियंका से 46. 50 लाख , रेवली के हरेंद्र यादव से 96 लाख, मझवलिया गांव के वृंदा लाल गौतम से 54.42 लाख , रंगोली के चंद्रभूषण यादव से 43.50 लाख, बतरौली के सरोज यादव से 37. 93 लाख, भागलपुर के संजय कुमार से 68.50 लाख समेत तिवारीपुर के अभिषेक तिवारी से 9.65 लाख रुपए की वसूली होनी है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी (Basic Education Officer) शालिनी श्रीवास्तव (Shalini Srivastava) ने बताया कि देवरिया जिले के 85 शिक्षकों के खिलाफ वसूली के लिए आरसी जारी की गई है। इन सभी के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे।