लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) के परिवार से एक खुशखबरी सामने आई है। बसपा (BSP) के राष्ट्रीय संयोजक और मायावती (Mayawati) के भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) के घर बच्ची के रूप में एक नई सदस्य का आगमन हुआ है। मायावती (Mayawati) ने सोशल मीडिया के जरिए खुद ही इस बात की जानकारी दी है। वहीं, इस खबर के बाद बसपा (BSP) समर्थकों और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।
पढ़ें :- Rajya Sabha Election Voting Live : बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी ने BSP और AIMIM के समर्थन का किया दावा
बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के राष्ट्रीय संयोजक श्री आकाश आनन्द को पुत्री के रूप में परिवार में नई सदस्य की प्राप्ति पर सभी लोगों में खुशी की लहर है तथा उनके लिये इससे भी ज़्यादा हर्ष व गौरव की बात यह है कि श्री आकाश ने अपनी बेटी को माननीय बहनजी की तरह ही बहुजन समाज के मिशन के…
— Mayawati (@Mayawati) December 25, 2025
मायावती (Mayawati) ने सोशल मीडिया एक्स लिखा कि बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द को पुत्री के रूप में परिवार में नई सदस्य की प्राप्ति पर सभी लोगों में खुशी की लहर है। उनके लिए इससे भी ज़्यादा हर्ष व गौरव की बातयह है कि श्री आकाश ने अपनी बेटी को माननीय बहनजी की तरह ही बहुजन समाज के मिशन के प्रति समर्पित करने के लिये तैयार करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसका भरपूर स्वागत है। मां और बेटी दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
पढ़ें :- कांशीराम जी के देहान्त पर एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किए...राहुल गांधी के बयान पर मायावती का पलटवार
देश व दुनिया भर में रहने वाले भारतीय लोगों में भी ख़ासकर ईसाई समुदाय के सभी परिवार वालों को क्रिसमस त्योहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। आपसी प्यार और करुणा का संदेश देने वाले इस पर्व के पावन अवसर पर समाज में शान्ति, सदभाव, समानता और सेवा के मूल्यों को मज़बूती से जारी रखने का…
— Mayawati (@Mayawati) December 25, 2025
मायावती (Mayawati) ने एक अन्य पोस्ट में देश व दुनिया भर में रहने वाले भारतीय लोगों में भी ख़ासकर ईसाई समुदाय के सभी परिवार वालों को क्रिसमस त्योहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। आपसी प्यार और करुणा का संदेश देने वाले इस पर्व के पावन अवसर पर समाज में शान्ति, सदभाव, समानता और सेवा के मूल्यों को मज़बूती से जारी रखने का संकल्प भी ज़रूरी। हैप्पी क्रिसमस-Warm Greetings of Christmas