Lucknow: आसमान छुती हुई इमारतों और पीली टैक्सियों के लिए अमेरिका का मशहूर शहर न्यूयॉर्क की एक और पहचान है, जो पूरी दुनिया में फूड लवर्स के दिलों में बसी हुई है और वह है यहां का ‘चीजकेक’। आज इस खबर में हम जानेंगे कि आखिर कैसे एक साधारण मिठाई न्यूयार्क की सांस्कृतिक पहचान बन गई।
पढ़ें :- संयुक्त राष्ट्र भागीदारी कोष के निदेशक मंडल के साथ भारतीय स्थायी मिशन को लेकर हुई समीक्षा
चीजकेक की कहानी एक बहुत हर शानदार इत्तेफाक से शुरू होती है। न्यूयार्क के एक डेयरी मैन विलियम लॉरेंस साल 1872 में,’न्युफचैटेल’ एक फ्रांसीसी पनीर बनाने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने गलती से मिश्रण में जरूरत से ज्यादा क्रीम मिला दिया, जिसके कारण इस आधुनिक ‘क्रीम चीज’ का जन्म हुआ। यही वह सीक्रेट इंग्रीडिएंट बना जिसने इस मिठाई को पूरी दुनिया के अन्य चीजकेक्स से अलग एक सघन और मखमली बनावट प्रदान की।
इस चीजकेक का इतिहास भले ही प्राचीन ग्रीस तक जुड़ा हुआ है, लेकिन ‘न्यूयॉर्क स्टाइल चीजकेक’ को उसकी असली पहचान 1920 और 30 के दशक में मिली। अर्नोल्ड रूबेन जो कि Reuben’s Restaurant के मालिक हैं, को आधुनिक न्यूयॉर्क स्टाइल चीजकेक का जनक माना जाता है। उन्होंने क्रीम चीज का भरपूर इस्तेमाल कर एक ऐसी रेसिपी तैयार कर दी, जो जल्द ही पूरे शहर की पसंदीदा रेसिपी बन गई।
आज के समय में चीजकेक न्यूयार्क शहर के लिए सिर्फ एक डेजर्ट नहीं, बल्कि एक अहसास है। शहर के कुछ प्रतिष्ठित संस्थान आज भी इस परंपरा को जीवित रखे हुए हैं।
1950 में हैरी रोसेन द्वारा स्थापित Junior’s Restaurant, अपने क्लासिक स्पंज केक बेस वाले चीजकेक के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहूदी डेली Lindy’s ने इस
चीजकेक को कॉफी के साथ सर्व करने के कल्चर को लोकप्रिय बनाया।
क्या खास बनाता है इसे?
पढ़ें :- न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर कनाडा फ्लाइट दमकल गाड़ी से टकराई, 100 यात्रियों वाले विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
यह अन्य चीजकेक्स जैसे शिकागो या इटालियन स्टाइल की तुलना में अधिक भारी, मलाईदार और सघन होता है। इसमें भारी मात्रा में क्रीम चीज और अंडों का उपयोग किया जाता है, जो इसे एक अनूठा ‘टैंगी’ स्वाद और स्मूद फिनिश देता है। वर्तमान में यह चीजकेक न केवल शहर के स्वाद को दर्शाता है, बल्कि इसके गौरवशाली खान-पान के इतिहास को उजागर करता है। आज यह न्यूयॉर्क की सड़कों पर हर मोड़ पर मिलने वाला चीजकेक बन गया है।
रिपोर्ट: सुशील कुमार साह