लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर व भगवा अंगवस्त्र पहनाकर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। वहीं, नितिन नवीन ने कहा कि, 2027 में एक बार फिर यूपी में डबल इंजन की सरकार बनेगी।
पढ़ें :- सुल्तानपुर में डबल मर्डर: बेखौफ बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 2027 में भी लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से यूपी में डबल इंजन की सरकार बनेगी। डबल इंजन की सरकार ने कार्यों का कीर्तिमान बनाया है। मोदी जी-योगी जी की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है।
उन्होंने आगे कहा, सपा-कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं, इसलिए वे जनता का ध्यान भटकाने के लिए नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। हमें विपक्ष के झांसे में नहीं आना है, हमें यूपी के विकास के लिए काम करना है। किसी के दिल में अगर जगह बनानी है, तो उस तक पहुंचना पड़ेगा। आपको हर गांव में प्रवास करना है। हर घर, हर व्यक्ति तक पहुंचना है।
आज उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान लखनऊ में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों के साथ आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary जी के साथ सहभागिता की।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की… pic.twitter.com/wuI7z3vn7h
पढ़ें :- भाजपा इस बार जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी, इनकी घूसख़ोरी की वजह से पुल, टंकी, एक्सप्रेसवे सब पानी में मिलते रहेंगे: अखिलेश यादव
— Nitin Nabin (@NitinNabin) July 4, 2026
साथ ही कहा, आपको हर मतदाता तक डबल इंजन सरकार की योजनाओं एवं पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना होगा। प्रभु श्रीराम की भूमि, बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी तथा मथुरा की नगरी में मुझे जो सम्मान मिला है, इससे मैं अभिभूत हूं।