Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तिहाड़ जेल में हुई गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का आया खौफनाक वीडियो, देखकर कांप जाएगी रूह

तिहाड़ जेल में हुई गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का आया खौफनाक वीडियो, देखकर कांप जाएगी रूह

By शिव मौर्या 
Updated Date

Tillu Tajpuria Murder Case: दिल्ली की तिहाड़ जेल में मंगलवार को गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गयी। जेल में उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए थे। इस वारदात की एक रूह कंपा देने वाली वीडियो सामने आयी है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि आधा दर्जन आरोपी टिल्लू ताजपुरिया पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं।

पढ़ें :- Breaking News-तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की हत्या

जब तक टिल्लू पूरी तरह से खून से लथपथ नहीं हो जाता आरोपी उस पर हमला करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर इस हत्याकांड की वीडियो वायरल होने के बाद हाई सिक्योरिटी तिहाड़ जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं? दरअसल, जिस तरह से बेखौफ होकर टिल्लू की हत्या कर रहे हैं, उससे साफ है कि उनके अंदर किसी का खौफ नहीं है। बता दें कि, हत्या के पीछे गोल्डी बरार का हाथ है। उसने फेसबुक पोस्ट कर इसे कंफर्म भी किया है।

वीडियो में साफ दिख रहा कैसे की वारदात
टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का सीसीटीवी वीडयो देखकर सभी हैरान हो गए। यह वीडियो तिहाड़ जेल के अंदर बने आंगन का है। 2 मिनट 50 सेकेंड के इस वीडियो में शुरआती 1 मिनट तक कुछ नहीं होता है। तभी होती है हलचल। टिल्लू ताजपुरिया अपने जेल वाले कमरे के अंदर जाता है। तभी पहले से घात लगाए बैठे अन्य कैदी उसके कमरे की ओर दौड़ते हैं और टिल्लू पर चाकू से हमले शुरू कर देते हैं।

Advertisement