1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट से सीएम केजरीवाल को बड़ी राहत, एक जून तक मिली अंतरिम जमानत

Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट से सीएम केजरीवाल को बड़ी राहत, एक जून तक मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक जून तक अंतरिम जमानत दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक जून तक अंतरिम जमानत दी है। हालांकि, केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा। कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

बता दें कि, सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे हैं, जहां वो CM केजरीवाल के समर्थन में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव का बढ़ेगा तापमान
बता दें कि, इन सबके बीच लोकसभा चुनाव का सियासी तापमान भी बढ़ेगा। सीएम केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद पार्टी मोदी सरकार पर हमले तेज करेगी। इसके साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी तेजी से शुरू हो जाएगा।

 

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...