HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. MAHARAJGANJ:केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने ऐतिहासिक जुलूस के साथ अपना पर्चा किया दाखिल

MAHARAJGANJ:केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने ऐतिहासिक जुलूस के साथ अपना पर्चा किया दाखिल

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने ऐतिहासिक जुलूस के साथ अपना पर्चा किया दाखिल

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महाराजगज :: आज अक्षय तृतीया के शुभ दिवस पर महराजगंज के सांसद प्रत्याशी भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने ऐतिहासिक जुलूस के साथ अपना पर्चा भरा। प्रातः काल पंकज चौधरी अपने गोरखपुर आवास पर अपनी माँ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उज्ज्वल चौधरी के चरण स्पर्श कर घर से निकले और नौतनवा विधान सभा स्थित पड़िया ताल माता मंदिर पहुचकर पूजन अर्चन कर महराजगंज पहुचे।

पढ़ें :- Schools Closed : गाजियाबाद के बाद नोएडा में स्कूलों की छुट्टी, भीषण गर्मी के चलते लिया फैसला

नगर के माउपकड में उमड़े जनसैलाब का जुलूस लेकर रथ पर सवार होकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रमापति राम त्रिपाठी,पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, राज्य सभा संसद आर पी एन सिंह, विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद राजेश पांडेय, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, लोक सभा प्रभारी छठ्ठे लाल निगम, जिला प्रभरी राम जियावन मौर्य, लोकसभा संयोजक अरुण शुक्ल, सह प्रभारी परदेसी रविदास, विवेका पांडेय, सदर बिधायक जयमंगल कन्नौज्जिया,पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, चौधरी शिवेंद्र सिंह के साथ नामांकन के लिए निकले। रास्ते भर गगन भेदी नारे के साथ कार्यकर्ताओ में गजब का उत्साह दिख रहा था। सोनपती देवी चौराहे पर व्यापार मंडल के लोगो ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया, नगर के सक्सेना तिराहे पर महिला मोर्चा ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, श्याम मंदिर पर व्यपारियो ने पुष्प वर्षा की तथा उद्योग चौराहे पर अल्पसंख्यक मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ रामपति राम त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यो के दम पर और विकास के बल पर चुनाव मैदान में है। लोगो का उत्साह बता रहा है कि इस बार 400 पार और महाराजगज में पंकज चौधरी नए रिकॉर्ड से विजयी होंगे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ,प्रत्याशी पंकज चौधरी ने कहा कि महाराजगंज की सम्मानित जनता के आशीर्वाद से और आज अपने मर्जी से अपने संसाधन से हमारे नामांकन में आये जनसैलाब का स्नेह मिल रहा है।हम सबका साथ सबका विश्वास ,सबका प्रयास के संकल्प के साथ पुनः केंद्र में 400 पार के साथ सरकार बनाने जा रहे है। हमारे पास नेता भी है, नियत भी है। विपक्ष के पास न तो नियत है न नेता है। आज विपक्ष एकजुट है ।4 जून के बाद ये सारे के सारे एक दूसरे को कोसते नज़र आएंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी , जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, रामाज्ञा निषाद, संतोष सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, दुर्गा अग्रहरी, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, प्रदीप सिंह,संजय वर्मा, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, बैजनाथ पटेल, गौतम तिवारी,जिला कोशाध्यक्ष ठाकुर रौनियार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला, पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय,वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल जोशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती, वंदना त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष कमलेश जायसवाल, अलप संख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुर्सेद अंसारी, जिला महामंत्री इलताफ खान, प्रमुख रामप्रीत गुप्ता,वेद शुक्ला,ओम प्रकाश जायसवाल, आनंद शंकर वर्मा, राकेश मधेशिया, नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजेश जायसवाल, राजेश जायसवाल, राकेश जायसवाल ,उमेश जयसवाल, शिवनाथ मधेशिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, राजीव द्विवेदी,दयाशंकर सिंह, श्रीराम शाही, आशीष कसौधन, अखिलेश पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, बृजेन्द्र सिंह,मानवेन्द्र सिंह,राकेश अग्रहरी, प्रमोद जायसवाल, रमेश पटेल, सहित मंडलो के अध्यक्ष,महामन्त्री,मोर्चा एवम प्रकोष्ठों के संयोजक, विधान सभा के प्रभारी संयोजक के अलावा तमाम प्रधान गण, जिला पंचायत सदस्य गण ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष गण शामिल हुए।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- अनुप्रिया पटेल का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, कौशाम्बी में भाजपा का नहीं, प्रत्याशी का किया  विरोध : रघुराज प्रताप सिंह
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...