नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के जोहानिसबर्ग (Johannesburg) में रविवार को भीषण गोलीकांड की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जोहानिसबर्ग (Johannesburg) के पश्चिम में स्थित बेकर्सडाल टाउनशिप (Bekkersdal Township) में गोलीबारी की घटना में नौ लोगों के मारे (Killing Nine) जाने की आशंका हैं। दक्षिण अफ्रीका की स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। गोलीबारी के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।
पढ़ें :- IND vs SA LIVE : आज टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में भारत-साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
एसएबीसी न्यूज़ (SABC News) के अनुसार रविवार को जोहानिसबर्ग (Johannesburg) में हुई सामूहिक गोलीबारी में कम से कम नौ लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने एक अवैध शराबखाने में घुसकर बिना किसी चेतावनी के भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे दहशत और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पहले इस गोलीबारी में 10 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही थी।
गोलीबारी पर क्या बोली पुलिस?
पुलिस ने एक बयान में कहा कि दो गाड़ियों में सवार हमलावरों ने शराबखाने में मौजूद लोगों पर गोलियां चलाईं और घटनास्थल से भागते समय भी अंधाधुंध फायरिंग करते रहे। प्रांतीय पुलिस आयुक्त मेजर जनरल फ्रेड केकाना ने एसएबीसी टेलीविजन (SABC Television) से कहा कि मृतकों में एक ड्राइवर भी शामिल था, जो बार के बाहर मौजूद था।
बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा
पढ़ें :- Live-वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक ने निकाला साउथ अफ्रीका का जुलूस, महज 63 गेंदों पर जड़ी सेंचुरी
पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आपातकालीन सेवाओं ने घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में घायल हुए लोगों में से कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने हमले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी संदिग्ध या मकसद का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि गोलीबारी में मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
दिसंबर में गोलीबारी की दूसरी घटना
दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में यह इस महीने की दूसरी बड़ी गोलीबारी की घटना है। हालिया घटना के बाद से ही देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। बेकर्सडाल टाउनशिप में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की बात सामने आई है। गौरतलब है कि दिसंबर महीने की शुरुआत में ही दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की राजधानी प्रिटोरिया के पास गोलीबारी की घटना हुई थी। यहां एक हॉस्टल में बंदूकधारियों के हमले में तीन साल के एक बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी।