1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. NZ vs SA : तीसरे टी20 मुकाबले में ​न्यूजीलैंड की शानदार जीत, कप्तान लैथम ने खेली नाबाद 63 रन की पारी

NZ vs SA : तीसरे टी20 मुकाबले में ​न्यूजीलैंड की शानदार जीत, कप्तान लैथम ने खेली नाबाद 63 रन की पारी

NZ vs SA 3rd T20I Highlights : ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका का तीसरा टी20 मैच न्यूजीलैंड ने महज 17.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत लिया। साउथ अफ्रीका ने मेजबान न्यूजीलैंड के सामने 137 रनों का टारगेट रखा । साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 9 विकेट नुकसान पर कुल 136 रन ही जुटाए पायी । साउथ अफ्रीका के दशवे नंबर के बल्लेबाज नकोबानी मोकोएना ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 20 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों के सहारे नाबाद 26 रनों की पारी खेली, जिससे साउथ अफ्रीका एक सम्मानजनक स्कोर को हासिल कर सकी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 25 साल पहले न्यूजीलैंड में ये मफलर भेंट मिला था, आज भी संभालकर कर रखा हूं यहां के लोगों की निशानी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

जवाब में उतरी न्यूजीलैंड टीम के ओपनर टॉम लैथम की नाबाद फिफ्टी ने साउथ अफ्रीका को बैकफुट मे ढकेल दिया, वह 55 गेंदों में 63 रन बनाकर अंत तक क्रीज में टिके रहे जिसमें सात चौके और दो छक्के हैं। डेवोन कॉनवे ने भी 26 गेंदों में 39 शानदार पारी खेली दोनों ने मिलकर न्यूजीलैंड को शानदार शुरआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की फिर 12वे ओवर में कॉनवे केशव महराज के शिकार हो गए। तीसरे नंबर में बैटिंग करने आए रॉबिंस ने 16 गेंदो में दो चौको के जरिए 17 रन की पारी खेली और 17वे ओवर में सिपामला के शिकार बने। निक केली ने आखरी 1 विजयी रन बनाया। न्यूजीलैंड ने 137 रनों का टारगेट महज 17.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर आसानी से चेज कर लिया।

गेंदबाजी की बात करे तो, न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जैमिसन,कप्तान सैंटनर और बेनजामिन सियरस् ने 2—2 विकट झटके वहीं लॉकी फर्ग्यूसन,कोल मैककॉन्ची और जेम्स नीशम को 1—1 विकेट मिले। साउथ अफ्रीका की ओर से सिपामला और केशव महराज को 1—1 विकेट मिले। इसी के साथ अब सिरीज में न्यूजीलैंड 2—1 से आगे हो गया है।

रिपोर्ट: हर्ष गौतम

पढ़ें :- CSK की बढ़ी मुश्किलें! MS धोनी एक-दो मैच नहीं, आईपीएल 2026 के फर्स्ट हाफ से बाहर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...