वृंदावन। मथुरा के वृंदावन में रुक्मणी विहार स्थित श्री सिद्धिविनायक होटल में बुधवार को भीषण आग लग गयी। सबसे अहम बात ये है कि, होटल का आज ही शुभारंभ हुआ था लेकिन पूजा के दौरान ही होटल में भीषण आग लग गयी। इस घटना में तीन बच्चे झुलस गए और अंदर फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला गया। होटल में आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड के साथ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। वहीं, अब पुलिस जांच कर रही है कि आखिर होटल में किस कारण से आग लगी है?
पढ़ें :- फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर गौरक्षक की ट्रक से कुचलकर मौत, हाईवे पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू के गोले
उत्तर प्रदेश-
मथुरा –
वृंदावन के होटल में लगी आग ,आज ही हुआ था उद्घाटन , सभी बाल बाल बचे-
एनओसी वाले विभाग आनंद में हैं !! pic.twitter.com/L9xhMwIZE5
पढ़ें :- विराट-अनुष्का वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंदजी महराज से लिया आशीर्वाद, आम भक्तों के साथ हाथ-जोड़कर एक घंटे तक सुना सत्संग
— Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) February 11, 2026