1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. RCB vs SRH : मैच का टिकट नहीं मिला तो भड़के कांग्रेस विधायक, KSCA पर टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग का लगाया आरोप

RCB vs SRH : मैच का टिकट नहीं मिला तो भड़के कांग्रेस विधायक, KSCA पर टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग का लगाया आरोप

RCB vs SRH : आईपीएल 2026 का पहला मैच शनिवार को आरसीबी और एसआरएच के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सीजन के ओपनिंग मैच के टिकट बुकिंग शुरू होने के कुछ मिनट में ही बिक गए थे। इस बीच, राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के विधायक विजयानंद काशप्पनवर ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन पर टिकटों के काला बाजारी के आरोप लगाए हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

RCB vs SRH : आईपीएल 2026 का पहला मैच शनिवार को आरसीबी और एसआरएच के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सीजन के ओपनिंग मैच के टिकट बुकिंग शुरू होने के कुछ मिनट में ही बिक गए थे। इस बीच, राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के विधायक विजयानंद काशप्पनवर ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन पर टिकटों के काला बाजारी के आरोप लगाए हैं।

पढ़ें :- आरसीबी हार कर भी क्यों है खुश, और SRH की जीत निराशाजनक? समझें पूरा मामला

दरअसल, हुनगुंड से कांग्रेस विधायक विजयानंद काशप्पनवर ने कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आरसीबी बनाम एसआरएच मैच का टिकट विधायकों और मंत्रियों को न उपलब्ध कराये जाने को उनका अपमान बताया है। बेंगलुरु में काशप्पनवर ने मीडिया से कहा, “इस महीने की 28 तारीख से IPL मैच शुरू होने वाला है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ विधायकों, मंत्रियों और उनके परिवारों के लिए टिकट उपलब्ध नहीं करा रहा है। देखिए, वे सरकार से सारी सुविधाएं ले रहे हैं। उन्हें सारी सुरक्षा, सब कुछ मिल रहा है; वे सरकार से हर तरह की सुविधा ले रहे हैं। लेकिन वे विधायकों का सम्मान नहीं कर रहे हैं, वे टिकट जारी नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे तो ऑनलाइन टिकट लेने को कह रहे हैं। क्या हमें सिर्फ़ ऑनलाइन ही पता है? यह सब तो ब्लैक मार्केट का खेल है।”

पढ़ें :- CSK को IPL ​इतिहास की सबसे बड़ी हार थमाने के बावजूद, गुजरात को टॉप-2 से बाहर होने का डर सता रहा है!

फैंस ने भी लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें कि आरसीबी और एसआरएच के बीच मैच के लिए टिकट बुकिंग मंगलवार शाम 4 बजे शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में सारे टिकट बिक गए। जिसको लेकर नाराज कुछ फैंस ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। एक फैन ने दावा किया कि टिकट बुकिंग शुरू होते ही टिकट सोल्ड आउट दिखने लगे। दूसरे फैन ने कहा कि आरसीबी टिकट सेल खोलने का क्या मतलब जब फैंस के लिए सीट ही नहीं है? वो 4 बजे लॉगिन था, 4:01 पर सेल शुरू हुई और वह टिकट बुक नहीं कर सका।

कुछ ने तो टिकट बुकिंग प्रक्रिया में ही गड़बड़ी का आरोप लगाया। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि वे पेमेंट तक पहुंचे, लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं हुआ। यही नहीं कुछ लोगों ने ये आरोप तक लगा दिये कि बड़ी संख्या में टिकट पहले से VVIP को दे दिए गए। फिलहाल, हम इन दावों की पुष्टि नहीं करते, लेकिन आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच को लेकर फैंस के जबर्दस्त जुनून से इंकार नहीं किया जा सकता।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...