अयोध्या। अयोध्या के राजघाट में हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शनिवार को अचानक आग लग गयी। भीषण आग की सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कहा जा रहा है कि, आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
पढ़ें :- PM के 'लूट का ATM' वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले- जब हार दिखने लगती है तो पद का मान नहीं रहता
बताया जा रहा है कि, महायज्ञ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में कराया जा रहा था। मंत्री दयाशंकर सिंह का इस मामले को लेकर बयान आया है। उन्होंने कहा कि, यज्ञ सकुशल संपन्न हो गया था, बाद में आग लगी है और कोई जनहानि नहीं हुई। यज्ञशाला खाली थी, आग लगने के कारणों की जांच होगी।
अयोध्या में यज्ञ के बाद लगी आग सही प्रबंधन-प्रशासन की कमी को दर्शाती है। आशा है सब सुरक्षित होंगे।
इस बात की जाँच हो कि इस यज्ञ की व्यवस्था के पीछे जो आर्थिक और मानवीय स्रोत लगे थे, उनके पीछे कौन था। जनता में फैली ये बात बेहद निंदनीय है कि इस यज्ञ के नाम पर मंत्री जी से संबंधित… pic.twitter.com/EcbEJnxk9Y
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 28, 2026
पढ़ें :- 2017-2026...न भूलें हैं न भूलने देंगे..हिसाब होगा...अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर का सपा नेता शरद यादव ने जवाब देते हुए सीएम योगी को घेरा
वहीं, इस अग्निकांड की वीडियो को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शेयर किया है। उन्होंने कहा कि, अयोध्या में यज्ञ के बाद लगी आग सही प्रबंधन-प्रशासन की कमी को दर्शाती है। आशा है सब सुरक्षित होंगे। इस बात की जांच हो कि इस यज्ञ की व्यवस्था के पीछे जो आर्थिक और मानवीय स्रोत लगे थे, उनके पीछे कौन था। जनता में फैली ये बात बेहद निंदनीय है कि इस यज्ञ के नाम पर मंत्री जी से संबंधित विभाग से विभागीय स्तर पर बड़ी वसूली हुई और पैसे बचाने के चक्कर में विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही ये आयोजन हुआ।