राजस्थान के कोटा में शुक्रवार रात एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जवाहर नगर थाना क्षेत्र में मनन जैन नाम के छात्र ने सुसाइड कर ली। छात्र कोटा में जवाहर नगर पेट्रोल पंप के सामने प्रथम गली में मकान में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।
पढ़ें :- बीजद के राज्यसभा नेता पद से सस्मित पात्रा ने दिया इस्तीफा, नवीन पटनायक ने किया स्वीकार
छात्र बूंदी के इंद्रगढ़ का निवासी था। कोटा में अपनी नानी के घर पर रहता था। जहां उसने घर पर ही देर रात खिड़की की ग्रिल से लटकर फांसी लगा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इससे पहले विज्ञान नगर थाना क्षेत्र की आम्बेडकर कॉलोनी में रहकर जेईई की तैयारी कर रहे कोचिंग छात्र ने गुरुवार रात पीजी में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के मुताबिक ओडिशा निवासी अभिजीत गिरी (18) कोटा में आम्बेडकर कॉलोनी के एक पीजी में रहकर कोचिंग संस्थान से जेईई की तैयारी कर रहा था। उसने गुरुवार रात कमरे में आत्महत्या कर ली थी।