पटना। इंसानियत को शर्मशार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियों ने अध्यापक और विद्यार्थी के बीच के संबंध को शर्मशार कर दिया है। वीडियो में एक सरकारी अध्यापक को नंगा कर पहले मुंह पर कालिख लगाया फिर चप्पल की माला पहना कर उसे पूरे गांव में घुमाया गया। अध्यपाक पर कक्षा तीन छात्रा के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने का अरोप लगाया गया हैं। यह वीडियो बिहार के सिवान जनपद का बताया जा रहा है और आरोपी को बसंतपुर थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल के शिक्षक बताया गया है।
पढ़ें :- Big Accident UP : ट्रैक पर पेशाब कर रहे ट्रेन से कटकर पांच की मौत, गाड़ी का हॉर्न सुन दौड़े थे सभी
सिवान जनपद के बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के अध्यापक वीरेंद्र साह पर लोगों ने गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। पीड़िता कक्षा तीन की छात्रा है और आरोपी से कोचिंग पढ़ने जाती थी। छेड़खानी के आरोप में गांव के लोगों में इस कदर गुस्सा फूटा कि पहले शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी, फिर उसको अर्घनग्न कर दिया। इस दौरान लोगों ने शिक्षक के मुंह पर कालिख पोत और जूते—चप्पलों की माला पहना कर पूरे गांव में घूमाया।
ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी शिक्षक के स्कूल के बाद निजी कोचिंग सेंटर चलाता है। लोगों का आरोप है कि शिक्षक ने पहले कक्षा तीन की छात्रा का पहले हाथ पकड़ा और फिर बिस्तर पर जबदस्ती ले जाने का प्रयास करने लगा। किसी तरह बच्ची उसके चुंगल से छुटी और भाग कर अपने घर पहुंची। घबराई हुई छात्रा ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। इस पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होने पूरी घटना की जानकारी गांव के मुखिया और ग्रामीणों को दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षक को पकड़कर उसका बाल मुंडवा दिए। इसके बाद शिक्षक के मुंह पर कालिख पोती दी। ग्रामीणों ने आरोपी को जूते की माला पहनाकर गांव की सड़क पर घुमाया।
वीडियो बिहार का बताया जा रहा है जहां एक शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ करते हुए पकड़े जाने पर मुंह काला करके गले में जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया
हालांकि अध्यापक द्वारा किया कृत्य माफी योग्य नहीं है व कानून सजा देगा, परंतु इस प्रकार का अपमान कहां तक ठीक है….?? pic.twitter.com/p5yBSLj0Kf
पढ़ें :- Lucknow Fire Tragedy : 1200 झोपड़ियां जलकर राख, पटाखों की तरह फूटे सिलिंडर, आग बुझाने में लगीं 22 दमकल गाड़ियां
— Priyanshu Kumar (@priyanshu__63) February 7, 2026
वहीं सूचना पर पहुंची बसंतपुर थाना पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को बसंतपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में पीड़ित पक्ष और शिक्षक दोनों के बयान दर्ज करने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महाराजगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शिक्षक पर छेड़छाड़ के प्रयास का आरोप लगा है। शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है।