Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lakhimpur Kheri News : बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं की वैन ट्रक से टकराई, एक की मौत कई घायल

Lakhimpur Kheri News : बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं की वैन ट्रक से टकराई, एक की मौत कई घायल

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के पढुआ थाना क्षेत्र में उस वक्त चीख पुकार मच गई जब बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी मैजिक ट्रक में भीड़ गई। इस भीषण हादसे में मैजिक सवार एक छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है मैजिक में ड्राइवर समेत कुल 17 छात्र छात्राएं सवार थे।

पढ़ें :- भाजपा ने शिक्षा को कर दिया रद्दी, आइए हम सब मिलकर शिक्षा को बचाएं, अपने बच्चों का भविष्य बनाएं : अखिलेश यादव

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, साथ ही घायल सभी छात्र छात्राओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। यह हादसा सोमवार सुबह करीब 7 बजे जिले के थाना पढुआ क्षेत्र में ढखेरवा-धौरहरा मार्ग पर रमियाबेहड़ में हुआ। आपको बता दें कि मैजिक सवार उमा देवी पब्लिक स्कूल के सभी छात्र छात्राएं बोर्ड परीक्षा देने मां गायत्री विद्या मंदिर विद्यालय जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक की मैजिक में ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज हुई कि मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार 10 वीं के छात्र चंचल की मौके पर मौत हो गई।

इस भीषण हादसे में कई अन्य छात्र घायल हो गए जिनमे कुछ की हालत गम्भीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त ट्रक और मैजिक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट: शुभम शक्ति धर त्रिपाठी, लखीमपुर खीरी

पढ़ें :- नगर पालिका अध्यक्ष ने पिता की तृतीय पुण्यतिथि पर किया नमन,भावुक हुए बृजेश मणि त्रिपाठी
Advertisement